बैकफुट पर कमाल खान: केआरके ने मांगी सलमान से माफी, कहा-आपके सभी वीडियो कर दिए हैं डिलीट
- केआरके ने सलमान खान से मांगी माफी
- केआरके ने अपने सोशल मीडिया से हटाए सलमान के वीडियो
- सलमान खान से जुड़ा कोई भी पोस्ट न करने का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केआरके अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वो अक्सर अपने चैनल पर बॉलीवुड सितारों की फिल्मों पर रिव्यूज करते हैं। उनकी इन वीडियो में कई बार अभद्र भाषा का उपयोग भी किया जाता है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'राधे' पर नकारात्मक रिव्यू किया था, जिसे देखने के बाद सिर्फ सलमान खान के प्रशंसक ही उन पर नहीं भड़के थे बल्कि इसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए ये आदेश दिए थे कि अब केआरके सलमान खान के खिलाफ कोई भी पोस्ट नहीं कर सकेंगे।
सलमान खान से केआरके ने मांगी माफी
कोर्ट के आदेश मिलने के बाद अब केआरके ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर सलमान खान से माफी मांगी है। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्यारे सलमान खान, मैंने अपनी तरफ से आपके ऊपर बनाए हुए सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। मेरा मकसद आपके या किसी अन्य की भावनाओं को आहत करना नहीं हैं। लेकिन आपके खिलाफ मैं कोर्ट में केस लड़ना जारी रखूंगा। मैं आपकी आगामी फिल्मों के रिव्यू तभी करूंगा जब मुझे कोर्ट से उसकी परमिशन मिलेगी। आपके भविष्य के लिए आपको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।'
Dear @BeingSalmanKhan I have voluntarily removed all my videos about you coz I don’t want to hurt you or anybody else. I will continue fighting case against you in the court. I will only review your future films if I will get permission from the court. All the best for future.
विज्ञापन विज्ञापन— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2021
केआरके ने कहा-कोई बाकि वीडियो बची है तो डिलीट कर दूंगा
सलमान खान से माफी मांगने के बाद केआरके ने आगे लिखा, 'अगर मुझसे कोई भी वीडियो छूट गया हो तो आपकी टीम मुझे इस बारे में सूचित कर सकती है। अगर मेरी किसी वीडियो से आपको तकलीफ है तो मैं उन वीडियो को भी डिलीट कर दूंगा। हम आपको बता दे कि केआरके के सलमान खान और दिशा पटानी की फिल्म 'राधे' पर किए गए रिव्यू से काफी हंगामा मच गया था। सलमान खान के प्रशंसक सोशल मीडिया पर केआरके पर काफी भड़के थे।
किसी के डर से नहीं किया वीडियो डिलीट
सलमान खान से माफी मांगने पर कई लोगों ने केआरके को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए कहा कि वो सलमान खान से डर गए हैं। जिसका केआरके ने जवाब दिया। केआरके ने लिखा, 'जो लोग ये कह रहे हैं कि मैं डर गया हूं, उन्हें ये पता होना चाहिए कि कोर्ट ने मुझे वो वीडियो डिलीट करने के आदेश नहीं दिए बल्कि मैंने खुद से किए हैं। क्योंकि मुझे ये सोच के बुरा लग रहा था कि किसी का मेरी वजह से इतना दिल दुखा है। मैं यहां पर अपने हक की सुरक्षा करना चाहता हूं बिना किसी का दिल दुखाकर। हम आपको बता दे कि सलमान खान की फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म से प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें थी। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकामयाब हुई। राधे में सलमान खान और दिशा पटानी के अलावा रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ ने अहम भूमिका निभाई थी।
Those people, who are saying that I got scared, should know that court didn’t order me to delete videos but I have deleted videos myself because I felt bad after realising this that someone is getting hurt because of me. I am here to protect my rights without hurting anyone!
— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2021