‘हमेशा के लिए एक-दूसरे को कहा हां’, शादी के बाद कृतिका कामरा और गौरव कपूर की पहली पोस्ट; दिखा रोमांटिक अंदाज
Kritika Gaurav First Post: शादी के बाद गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने अपनी पोस्ट साझा की है। इसमें कपल का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। जानिए पोस्ट साझा कर कपल ने क्या कुछ लिखा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर कल शादी के बंधन में बंधे थे। अब आज कपल ने शादी के बाद अपना पहला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया है। कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘कल इसी समय हमने हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ रहने की सहमति दी थी।’ इसके साथ ही कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वो रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
कपल ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और गौरव कृतिका का हाथ थामे एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में दोनों खुले आसमान के नीचे रोमांटिक पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
शादी के बाद कृतिका और गौरव काफी खुश नजर आए। कृतिका के हाथ में नजर आई इंगेजमेंट रिंग, नेकलेस और चोकर ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया।
सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
कृतिका और गौरव की इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स ने भी कमेंट कर दोनों को बधाई दी है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात हो।
बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार।’ मृणाल ठाकुर ने बधाई देते हुए रेड हार्ट भी बनाया है। इसके अलावा श्रेया धनवंतरि, जतिन सप्रू, नेहा धूपिया और कई सेलेब्स ने भी दोनों को बधाई दी है।
कृतिका और गौरव ने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने घर पर शादी की पार्टी रखी थी। इसमें खेल जगत से लेकर सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।
काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कृतिका और गौराव ने बीते बुधवार 11 मार्च को रजिस्टर्ड मैरिज की थी।