फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon sister Nupur Sanon got married with Stebin Ben with hindu Rituals Couple shares Wedding photos

हिंदू रीति-रिवाज से भी रचाई नूपुर सेनन-स्टेबिन ने शादी; लाल जोड़े में खूबसूरत लगीं कृति सेनन की बहन

Mon, 12 Jan 2026 07:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Jan 2026 07:18 PM IST
सार

Nupur Sanon-Stebin Hindu Wedding Photos: अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को उदयपुर में शादी रचाई। कपल ने क्रिश्चियन और हिंदू, दोनों रीति-रिवाज से शादी की है। आज सोमवार को नूपुर ने हिंदू रस्मों से शादी की फोटोज फैंस के साथ साझा की हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon sister Nupur Sanon got married with Stebin Ben with hindu Rituals Couple shares Wedding photos
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मॉडल और म्यूजिक आर्टिस्ट नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन हमसफर बन चुके हैं। कपल ने उदयपुर में रॉयल अंदाज में शादी रचाई। तीन दिवसीय आयोजन में हल्दी, संगीत और विवाह पूर्व की अन्य रस्मों के बाद इनकी शादी संपन्न हुई। नूपुर और स्टेबिन ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। फिर, हिंदू रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे का हाथ थामा। 

विज्ञापन

Kriti Sanon sister Nupur Sanon got married with Stebin Ben with hindu Rituals Couple shares Wedding photos
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

नूपुर ने लिखा, 'तू मेरे कल दा सुकून'
नूपुर और स्टेबिन ने कल रविवार को क्रिश्चियन रीति से हुई शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आज सोमवार को एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने हिंदू रस्मों से हुई शादी की अनदेखी फोटोज साझा की हैं। नूपुर ने इसके साथ कैप्शन लिखा है,  तू मेरे कल दा सुकून। ते अज्ज दा शुक्र'। उन्होंने ईविल आई इमोजी के साथ विवाह की तारीख मेंशन की है। 11.01.2026।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)


विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon sister Nupur Sanon got married with Stebin Ben with hindu Rituals Couple shares Wedding photos
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने किया यह कमेंट
नूपुर और स्टेबिन की शादी की फोटोज पर सेलेब्स और फैंस ने बधाईयां दी हैं। एक्ट्रेस कृति सेनन ने रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाया है। इसके अलावा दिशा पाटनी ने भी रिएक्शन दिया है। कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी कमेंट करते हुए रेड हार्ट और ईविल आई इमोजी बनाया है। कबीर के कमेंट पर नेटिजन्स ने सवालों की झड़ लगा दी है कि वे कब शादी करेंगे? यूजर लिख रहे हैं, 'अब आपकी शादी का इंतजार है'।





 

विज्ञापन

भारतीय दुल्हन बन दमकीं नूपुर सेनन
हिंदू रस्मों से शादी के लिए नूपुर ने लाल रंग का जोड़ा चुना। भारतीय दुल्हन के रूप में वे बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा स्टेबिन बेन ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी। फेरों से पहले विधि-विधान से जयमाला की रस्म पूरी हुई। वहीं, क्रिश्चियन रस्मों से शादी के दौरान दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहने थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Stebin Ben (@stebinben)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed