फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Shares Working Experience With Rashmika Mandanna in Cocktail Says She Has No Insecurities

रश्मिका मंदाना से क्यों आकर्षित होती हैं कृति सेनन? साझा किया ‘कॉकटेल 2’ में काम करने का अनुभव

Fri, 08 May 2026 05:09 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 08 May 2026 05:09 PM IST
सार

Kriti Sanon On Rashmika Mandanna: कृति सेनन और रश्मिका मंदाना पहली बार ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आएंगी। जानिए रश्मिका मंदाना को लेकर कृति सेनन ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Kriti Sanon Shares Working Experience With Rashmika Mandanna in Cocktail Says She Has No Insecurities
कृति सेनन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहली बार कृति सेनन और रश्मिका मंदाना साथ में नजर आएंगी। अक्सर जब दो ए लिस्ट एक्ट्रेस एक ही फिल्म में आती हैं, तो चर्चाएं बटोरती हैं। अब हाल ही में कृति ने रश्मिका के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। 

विज्ञापन

रश्मिका बहुत अच्छी हैं
हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट में कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ में काम करने के अनुभव के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि रश्मिका बहुत ही सच्ची, दयालु, प्यारी और मिलनसार हैं। उनमें जरा भी इनसिक्योरिटी नहीं है। बस अच्छाई ही अच्छाई है और मुझे लगता है कि मैं पॉजिटिव एनर्जी से अट्रैक्ट होती हूं। अगर मुझे किसी की ऊर्जा और पॉजिटिविटी महसूस होती है, तो मैं उसकी ओर आकर्षित हो जाती हूं। मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया, और वह कमाल की हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं।

विज्ञापन

Kriti Sanon Shares Working Experience With Rashmika Mandanna in Cocktail Says She Has No Insecurities
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

यह सीक्वल नहीं है
कृति ने ‘कॉकटेल 2’ और 2012 में आई ‘कॉकटेल’ के बीच होने वाली तुलना पर भी बात की। एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि यह ‘कॉकटेल’ का सीधा सीक्वल नहीं है। यह एक अलग कहानी और किरदारों वाली फ्रेंचाइज फिल्म है। तुलनाओं के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा कि मुझे यकीन है कि तुलना तो होगी ही, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह कोई सीक्वल नहीं है। यह एक फ्रेंचाइज है। इसलिए यह एक अलग ही माहौल वाली फ्रेंचाइज है और इसके किरदार अलग-अलग हैं।

विज्ञापन

Kriti Sanon Shares Working Experience With Rashmika Mandanna in Cocktail Says She Has No Insecurities
कॉकटेल - फोटो : एक्स

2021 में आई थी ‘कॉकटेल’
साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। ‘कॉकटेल’ अपने संगीत, किरदारों और आधुनिक रिश्तों के ड्रामे के लिए कई साल से एक कल्ट फिल्म बन गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी और इसे पसंद किया गया था।

विज्ञापन

Kriti Sanon Shares Working Experience With Rashmika Mandanna in Cocktail Says She Has No Insecurities
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
19 जून को रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

कई लोगों का मानना है कि फिल्म शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना के बीच लव ट्रायंगल पर आधारित होगी। निर्देशक होमी अदजानिया ने भी इन अफवाहों पर मजाकिया प्रतिक्रिया दी थी। फिल्म का गाना ‘जब तलक’ भी काफी पॉपुलर हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed