{"_id":"68e8be60629d50eb8c06014f","slug":"kriti-sanon-karva-chauth-post-actress-turned-personal-mehendi-artist-for-mother-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर मां के लिए मेहंदी आर्टिस्ट बनीं यह एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर दिखाया अपना हुनर का जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करवाचौथ पर मां के लिए मेहंदी आर्टिस्ट बनीं यह एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर दिखाया अपना हुनर का जलवा
Fri, 10 Oct 2025 01:37 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:37 PM IST
सार
Kriti Sanon On Karva Chauth:: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन खासतौर पर अपनी मां के लिए आज करवा चौथ के दिन एक मेहंदी आर्टिस्ट बन गई हैं। उन्होंने इस पल को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
विस्तार
अभिनेत्री कृति सेनन ने इस करवा चौथ पर अपनी मां के लिए कुछ खास किया है। उन्होंने अपनी मां के हाथों पर खुद मेहंदी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने सभी को करवा चौथ की दी शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कृति का पोस्ट
कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां गीता सेनन के हाथों पर मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां की पर्सनल मेहंदी आर्टिस्ट से मिलिए! @geeta_sanon हैप्पी करवा चौथ!' और लाल दिल वाला इमोजी जोड़ा। कृति ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें मेहंदी का डिजाइन दिख रहा है। साथ ही, उन्होंने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और लिखा, 'सभी को करवा चौथ की बधाई।'

फिल्मफेयर को लेकर कृति ना कही खास बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में कृति ने फिल्मफेयर पुरस्कार 2025 के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह इस बार एक खास महिला को श्रद्धांजलि देने वाली हैं, हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताया। कृति ने कहा, 'फिल्मफेयर मेरे दिल के बहुत करीब है। यह सिनेमा और कहानियों का जश्न है। इस साल 70वें फिल्मफेयर में परफॉर्म करना मेरे लिए खास है। मैं एक अद्भुत महिला को श्रद्धांजलि दे रही हूं और इसे सभी के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं।"

कृति का वर्कफ्रंट
कृति ने हाल ही में अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग इटली में पूरी की है, जिसकी शानदार तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा कीं और लिखा, 'इटली में #कॉकटेल2 का शूट पूरा हुआ। धूप, बारिश और इंद्रधनुष के साथ शूटिंग खत्म हुई। जल्द मिलते हैं।' इन तस्वीरों में वह निर्देशक होमी अदजानिया और अपनी टीम के साथ मस्ती करती दिखीं। इस फिल्म में कृति, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, कृति आनंद एल. राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में साउथ एक्टर धनुष के साथ नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' पर आमिर खान की बेटी आयरा ने बताई अपने बारे में अहम बात, एआर रहमान को मिली थी मदद..