फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kolkata International Film Festival postponed to January next year due to coronavirus

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्थगित, सीएम ममता बनर्जी ने किया नई तारीखों का एलान

Thu, 29 Oct 2020 05:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 29 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Kolkata International Film Festival postponed to January next year due to coronavirus
कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों का असर कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर पड़ा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलान किया है कि इस साल नवंबर में होने वाला ये फेस्टिवल अब अगले साल होगा।

विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल नवंबर में न होकर अब अगले साल जनवरी में होगा। 

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'वैश्विक फिल्म इंडस्ट्री की सहमति के बाद मैं सभी सिने प्रेमियों को ये बताना चाहती हूं कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अब अगले साल जनवरी के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। अब यह 8 से 15 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। चलिए तैयारियां शुरू कीजिए।'
विज्ञापन

 


कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का इंतजार लोग महीनों पहले से करने लगते हैं। इस फेस्टिवल में सिनेमा जगत की कई बेहतरीन फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल होती हैं। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकार भी इस फेस्टिवल में शिरकत करते हैं।

Throwback Thursday: इस ब्यूटी क्वीन ने साझा की बचपन की तस्वीर, लिखा- ‘सब कुछ वक्त पर होता है’


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed