Koffee With Karan: अब 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, राइटर ने जताया गुस्सा
कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड को लेकर राइटर का आरोप है कि शो के एक सेग्मेंट में जान्हवी और सारा से फिल्म से जुड़े सवाल पूछे गए थे, वह उनका क्रिएशन था। उन्होंने इस एपिसोड को लेकर करण जौहर पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर का शो कॉफी विद करण इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस सीजन के अब तक दो एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह वहीं दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आई थीं। दोनों ही एपिसोड को बढ़िया रेस्पॉन्स मिला है। कॉफी विद करण का सीजन 7 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन इस वक्त इसका एक एपिसोड फिर से चर्चा में है। दरअसल एक राइटर का आरोप है कि हाल में रिलीज हुए एपिसोड में उनका लिखा कंटेंट चुराया गया था। न तो राइटर को इसकी सूचना दी गई और न ही उनको किसी तरह का कोई क्रेडिट दिया गया है।
कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड को लेकर राइटर का आरोप है कि शो के एक सेग्मेंट में जान्हवी और सारा से फिल्म से जुड़े सवाल पूछे गए थे, वह उनका क्रिएशन था। राइटर का कहना है कि इस मामले पर वह चुप नहीं बैठेंगी। बता दें कि शुक्रवार को इस जर्नलिस्ट ने एपिसोड का एक सेगमेंट शेयर किया गया था। इसके साथ ही उनके द्वारा एक वेबसाइट के लिए लिखा गया एक आर्टिकल भी था।
So #KoffeeWithKaran lifted the IP I started at @iDivaOfficial and used the whole copy verbatim??? I came up with this concept and I had a lot of fun writing these but to not be credited just because it was frivolous is not acceptable!? pic.twitter.com/5RYlz6AvGj
— BITCHcoin (@mushroomgalouti) July 15, 2022
आर्टिकल का कन्टेंट करण जौहर के उस एपीसोड में दिखाए क्विज जैसा था। जिसमें कभी खुशी कभी गम से जुड़ा सवाल भी था। यही सवाल करण जौहर ने भी शो में पूछा था। ट्वीट में लिखा है- करण जौहर ने पूरी कॉपी हूबहू वैसे ही उठा ली, जैसे मैंने लिखी थी। मैं यह कॉन्सेप्ट लेकर आई थी और इसे लिखने में मुझे बहुत मजा भी आया था। उन्होंने क्रेडिट न देने को काफी छोटी हरकत बताया है। उनका कहना है कि अगर आप कॉपी उठाते हैं तो क्रेडिट देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे क्रेडिट चाहिए, कुछ भी हो ये मेरा है।