फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Koffee With Karan 7 sonam kapoor revealed his all brother slept with friends arjun gave shocking reaction

Koffee With Karan 7: ‘अर्जुन आपकी किस दोस्त संग संबंध में रहे?’, करण के सवाल पर सोनम ने खोल दी भाइयों की पोल

Tue, 09 Aug 2022 01:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 09 Aug 2022 01:39 PM IST
सार

'कॉफी विद करण 7' के अपकमिंग एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर बतौर गेस्ट नजर आएंगे। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सोनम अपने भाइयों के सीक्रेट खोल रही हैं। 

विज्ञापन
Koffee With Karan 7 sonam kapoor revealed his all brother slept with friends arjun gave shocking reaction
कॉफी विद करण 7 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के पांच एपिसोड ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुके हैं और अब नए एपिसोड में करण जौहर के काउच पर सोनम कपूर और अर्जुन कपूर बैठे हुए दिखाई देंगे। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करण जौहर सोनम कपूर और अर्जुन कपूर से मजेदार सवाल कर रहे हैं तो वहीं दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के सीक्रेट्स बता रहे हैं।

विज्ञापन

सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर अपने शो में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर का मजेदार अंदाज में स्वागत करते हैं और कहते हैं, 'ओह माई गॉड... आज हमारे काउच पर एस एंड एम हैं।' यहां पर करण अर्जुन कपूर को मलाइका (एम) के नाम से चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान सोनम अपने भाई अर्जुन से सवाल पूछती हैं कि आपको मेरी कौन सी चीज अच्छी नहीं लगती हैं? इस पर अभिनेता कहते हैं कि आप किसी भी चीज का इंतजार नहीं करतीं। पहले पूछती हैं कि मैं कैसी लग रही हूं और फिर आखिर में खुद ही कह देती हैं कि अच्छी लग रही हूं।' अर्जुन की इस बात पर करण जौहर भी हंसने लग जाते हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई पर सोनम कपूर का बड़ा खुलासा
इस प्रोमो में करण जौहर सोनम कपूर से ये भी सवाल करते नजर आ रहे हैं कि अर्जुन आपकी किस दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं या संबंध बनाए हैं? इस पर अभिनेत्री मजेदार जवाब देते हुए कहती हैं कि मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती हूं  लेकिन ये भी सच है कि मेरे सभी भाई में से कोई नहीं बचा है। सोनम की इस बात पर अर्जुन का रिएक्शन भी काफी मजेदार हैं। वह कहते हैं कि ये कैसी बहन है। अपने भाइयों के बारे में क्या कह रही है। बता दें कि इस शो में अर्जुन ये भी बताते हैं कि उन्होंने अपने फोन में मलाइका का नंबर उनके नाम से ही सेव किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed