फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kodava Community Seeks Security For Rashmika Mandanna, Wrote A Letter To Home Minister Amit Shah

Rashmika Mandanna: कोडवा समुदाय ने रश्मिका के लिए मांगी सुरक्षा, अमित शाह को लिखा पत्र; जानें पूरा मामला

Sun, 09 Mar 2025 01:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 09 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

Rashmika Mandanna: पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लिए सुरक्षा की मांग की गई है। जिसके लिए उनके समुदाय ने एक पत्र लिखा है। जानिए आखिर क्यों रश्मिका के लिए मांगी गई सुरक्षा और क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Kodava Community Seeks Security For Rashmika Mandanna, Wrote A Letter To Home Minister Amit Shah
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, वजह है एक कांग्रेस विधायक द्वारा अभिनेत्री को लेकर दिया गया विवादास्पद बयान। जिसके बाद अब कोडवा समुदाय ने रश्मिका के लिए सुरक्षा की मांग की है। रश्मिका कोडा समुदाय से ही आती हैं। दरअसल, रश्मिका कर्नाटक में होने वाले एक फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं हुई थीं, जिसके बाद कांग्रेस विधायक रवि कुमार गौड़ा ने उन्हें सबक सिखाने की बात करते हुए बयान दिया था। इस पर ही अब उनके लिए सुरक्षा की मांग की गई है।

विज्ञापन

केंद्रीय और राज्य गृह मंत्री को सौंपा पत्र, मांगी सुरक्षा
कोडवा राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष एन.यू. नचप्पा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि रश्मिका मंदाना, जो स्वदेशी कोडवा जनजाति से हैं, उन्होंने अपनी लगन और प्रतिभा के जरिए भारतीय फिल्म जगत में सफलता हासिल की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक की टिप्पणी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग अभिनेत्री को निशाना बना रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर को एक पत्र सौंपा गया है, जिसमें उनसे रश्मिका मंदाना और कोडवा समुदाय की अन्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। 

विज्ञापन

अभिनेत्री के साथ किया जाए सम्मानपूर्वक व्यवहार
इस पत्र में कथित धमकियों की कड़ी निंदा की गई है। साथ ही भारतीय सिनेमा में रश्मिका मंदाना के योगदान पर भी जोर दिया गया है। इसमें आग्रह किया गया है कि उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। पत्र में कहा गया, वह न केवल एक महान अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी पसंद बनाने का अधिकार रखने वाली एक व्यक्ति हैं। किसी को भी दूसरों के मुताबिक चलने या खुद को बदलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Nana Patekar: नाना पाटेकर ने आशीष विद्यार्थी को सिखाया कैसे पलटते हैं ऑमलेट ? देखकर हैरान रह गए फूड ब्लॉगर

कांग्रेस विधायक ने मीडिया में दिया था ये बयान
कांग्रेस विधायक रवि कुमार गौड़ा ने 3 मार्च को मीडिया से बात करते हुए कहा था, “कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने कन्नड़ा करियर की शुरुआत करने वाली रश्मिका मंदाना को पिछले साल जब हमने आमंत्रित किया था, तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आने से इनकार कर दिया था। अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरा घर हैदराबाद में है, मुझे नहीं पता कि कर्नाटक कहां है और मेरे पास समय नहीं है। मैं नहीं आ सकती।’ हमारे एक विधायक मित्र ने उन्हें आमंत्रित करने के लिए 10-12 बार उनके घर का दौरा किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और यहां तक कि कन्नड़ की अवहेलना की, जबकि वे यहां उद्योग में पली-बढ़ी हैं। क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?” कांग्रेस विधायक के इसी बयान के बाद कोडवा समुदाय ने अधिकारियों से रश्मिका मंदाना को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है।

यह खबर भी पढ़ें: निम्रत कौर ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बेड पर दिए अजीबोगरीब पोज

सलमान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी रश्मिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका को आखिरी बार अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ में देखा गया था। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इसके अलावा रश्मिका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में दिखाई देंगी, जो इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रश्मिका की पाइपलान में धनुष के साथ ‘कुबेर’ और आयुष्मान खुराना के साथ ‘थामा’ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed