{"_id":"ec68371637723de91c9c76a8f5faceca","slug":"kochadaiyaan-first-day-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत को मुंबई ने दिया धोखा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत को मुंबई ने दिया धोखा!
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत साउथ में भले ही बहुत लोकप्रिय हों लेकिन मुंबई में उन्हें दर्शकों से धोखा मिला है। रजनी को आशंका थी क्या?
विज्ञापन
बीता शुक्रवार रजनीकांत के लिए झटका देने वाला था। कहने को देश भर में उनके फैन हैं, लेकिन ये चाहने वाले उनकी फिल्म ‘कोचाड्यान’ देखने के लिए सिनेमाघरों में वैसे नहीं पहुंचे, जैसी उम्मीद थी।
मुंबई में तो स्थिति यह हुई कि कुछ सिनेमाघरों में सुबह के शो इसलिए रद्द करने पड़े कि देखने वाले ठीकठाक मात्रा में नहीं आए थे। ऐसे में सिनेमाघर संचालकों को शो चलाना घाटे का सौदा लगा।
विज्ञापन
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म एनिमेशन है और इसे ही दर्शकों के न पहुंचने का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। लोगों की रुचि रजनीकांत में है, न कि उनके कार्टून में।
विज्ञापन
यह अलग बात है कि तमिलनाडु में फिल्म को बंपर ओपनिंग लगी है, परंतु रजनी की फिल्म को हर कहीं धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद थी। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म को 30 फीसदी की औसत से कम कम ओपनिंग मिली, जिसे रजनी के कद को देखते हुए बहुत की नगण्य माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण के होने के बावजूद उत्तर भारत में भी ‘कोचाड्यान’ को दर्शक नहीं मिले। सिंगल स्क्रीन थियेटरों में तो स्थिति काफी खराब रही।
देश भर के मल्टीप्लेक्सों में भी ओपनिंग 40 से 45 फीसदी की रही। जिसके नए सप्ताह में सुधरने की आशा करना बेमानी होगा। फिल्म पहले ही कुछ आर्थिक कारणों से दो सप्ताह देर से रिलीज हुई। रिलीज के बाद यह हाल देख कर लगता है कि रजनी के लिए यह फिल्म अंततः घाटे का सौदा साबित होगी।