फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know why ranveer singh cell condom

कंडोम पर बोले रणवीर, जरा भी नहीं शरमाए

Thu, 06 Nov 2014 03:00 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
know why ranveer singh cell condom

अभिनेता रणवीर सिंह दावा करते हैं कि वो बाक़ी कलाकारों से कुछ अलग करने आए हैं और कर भी रहे हैं। कंडोम का विज्ञापन करने को भी वो इसी 'मिशन' का हिस्सा मानते हैं।

विज्ञापन


रणवीर कहते हैं, "कोई अभिनेता बाइक बेच रहा है तो कोई शैंपू बेच रहा है। लेकिन कंडोम जैसी ज़रूरी चीज़ कोई नहीं बेच रहा है। तो मैंने सोचा कि ये बीड़ा मैं उठाउंगा। कंपनी ने नहीं, बल्कि मैंने उन्हें ये विज्ञापन करने के लिए अप्रोच किया। अपनी आने वाली फ़िल्म 'किल दिल' के प्रमोशन के सिलसिले में बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने ये कहा।

विज्ञापन

डरा भी हुआ था मैं

know why ranveer singh cell condom

रणवीर बोले, "ऐसा नहीं है कि मैं कंडोम का विज्ञापन करते हुए डरा नहीं था। मुझे डर था कि कहीं मेरी इमेज को धक्का ना पहुंचे। लेकिन फिर मैंने जोखिम लिया। आख़िर कंडोम के प्रति लोगों को जागरुक करना बेहद ज़रूरी जो है।"

बॉलीवुड और मीडिया में रणवीर अपने बिंदास स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वो कहते हैं, "दरअसल मैं एक सी चीज़ करते हुए बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। इसलिए मैं कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।"

अब बाजीराव पर बात

know why ranveer singh cell condom

वो, अब संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म के लिए उन्होंने अपना सर भी मुंडाया है।

संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपना लुक सार्वजनिक ना करने की हिदायत दी है। इसलिए किल दिल के प्रचार के लिए वो जहां-जहां जा रहे हैं वहां वो हैट पहने हुए जा रहे हैं।

इस फिल्‍म में ‌प्रियंका चोपड़ा उनके अपोजिट नजर आ रही हैं। फिल्म को एक भव्य तरीके से फिल्माया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed