फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Know where And How You Can Meet Brahmarakshas character chetan hansraj In Amar ujala Live Show

अमर उजाला के लाइव शो पर मिलिए ‘ब्रह्मराक्षस’ के दिलचस्प किरदार से, जीतिए इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका

Sat, 05 Dec 2020 06:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Dec 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Know where And How You Can Meet Brahmarakshas character chetan hansraj In Amar ujala Live Show
अमर उजाला लाइव - फोटो : अमर उजाला

अगर आप काल्पनिक और सुपरनैचुरल कहानियां पढ़ना या देखना पसंद करते हैं तो यह मौका खास आप के लिए है। जी हां, उत्तर प्रदेश के पांच बड़े शहरों से हम चुनेंगे कुछ खास फैंस और उनको मिलेगा मौका अमर उजाला के लाइव शो पर आकर टेलीविजन के मशहूर कलाकार व जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘ब्रह्मराक्षस 2’ में ब्रह्मराक्षस का किरदार निभाने वाले चेतन हंसराज से मिलने का और बातें करने का। यह कैसे संभव होगा, हम आपको बताते है।

विज्ञापन


जी टीवी चैनल पर हाल ही में बेहद सफल और रोमांचक शो ‘ब्रह्मराक्षस’ का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में बने इस शो ने पहले एपिसोड के प्रसारण के साथ ही लोगों में एक अलग तरह का कौतुहल बना दिया है। शो में शानदार टेलीविजन एक्ट्रेस निक्की शर्मा कालिंदी के किरदार में दिख रही हैं। उनके साथ अंगद का किरदार निभार रहे पर्ल वी. पुरी भी हैं। एक दिलचस्प शुरुआत के बाद ये शो अब इस रविवार एक रोमांचक खुलासा करने जा रहा है।
विज्ञापन

 

Know where And How You Can Meet Brahmarakshas character chetan hansraj In Amar ujala Live Show
ब्रह्मराक्षस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दर्शकों ने अब तक देखा कि कहानी की नायिका कालिंदी एक शैतानी ताकत से जूझ रही है जो उसका पीछा करती मालूम होती हैं। इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर इस ब्रह्मराक्षस की असली पहचान क्या है और क्या वो इंसानी रूप लेगा? अब इस शो के एक ताजा एपिसोड में एक दिलचस्प मोड़ पर दर्शकों को पता चलेगा कि ब्रह्मराक्षस कोई और नहीं बल्कि वरधान चौधरी है, जिसका किरदार मल्टी टैलेंटेड टेलीविजन सुपरस्टार चेतन हंसराज निभा रहे हैं।

यही चेतन हंसराज अब आपके बीच आ रहे हैं। अमर उजाला आपको दे रहा मौका 8  दिसंबर 2020 को शाम 4 बजे टीवी के मशहूर कलाकार चेतन हंसराज से मिलने का। वह अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर मुंबई से लाइव होंगे  उत्तर प्रदेश के पांच मुख्य शहरों (लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी व कानपुर) में एक कांटेस्ट द्वारा चुने जायेंगे 5 लकी फैंस जिन्हे चेतन हंसराज के साथ बातचीत करने का मिलेगा मौका।

इस मौके को पाने के लिए आपको हमे एक आसान से सवाल का जवाब 7253985620 फोन नंबर पर व्हाट्सऐप करना होगा । 

सवाल है ये: ‘ब्रह्मराक्षस’ शब्द सुनते ही आपके मन में पहली छवि या आकृति क्या उभरती है?
अपनी कल्पना को दीजिए विस्तार और बताइए कि आपकी कल्पना का ये ‘ब्रह्मराक्षस’  कैसा है? उत्तर देने की अंतिम तिथि है 6 दिसंबर 2020। अपने उत्तर के साथ अपना नाम, मोबाइल नंबर व शहर का नाम भेजना न भूलें।

तैयार रहिए अमर उजाला संग इस रोमांचक सफर पर चलने के लिए और जानिए कैसे ‘ब्रह्मराक्षस’ के किरदार में बदल जाते हैं चेतन हंसराज, खुद उन्हीं की जबानी। इस लाइव प्रसारण के दौरान हम दर्शकों से भी सवाल जवाब का एक मजेदार सिलसिला जारी रखेंगे जिसका जवाब खुद शो के अहम किरदार देंगे। आपको बताते चले कि जी टीवी पर ये शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है। अमर उजाला के लाइव शो से जुड़ने के लिए लाइक व सब्सक्राइब करें।

www.facebook.com/Amarujala

https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed