फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the story of sahid kapoors haider

और लीक हो गई चर्चित फिल्म 'हैदर' की कहानी

Thu, 28 Aug 2014 07:56 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
know the story of sahid kapoors haider

विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'हैदर' में उन्होंने शाहिद कपूर को एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग किरदारों में दिखाया है। जिसमें कहीं वह एक मासूम से स्टूडेंट के रूप में नजर आएँगे तो कहीं परिस्थितियों द्वारा बनाए गए खतरनाक शख्स के रूप में।

विज्ञापन


सुनने में आया है कि विलियम शेक्सपियर का यह नाटक जो उन्होंने अपने जीवन के सबसे अंतिम क्षणों में लिखा था, जितना जटिल था उतनी ज्यादा मुश्किलने इसे फिल्माने में विशाल को भी उठानी पड़ी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 'किंग लियर' और 'हैम्लेट' में से 'हैम्लेट ' का चुनाव कर चुके विशाल के लिए शुरूआत के कुछ दिन काफी मुश्किल भरे थे लेकिन विशाल ने भी हिम्मत ना हारते हुए ना सिर्फ इसे सफलता पूर्वक 'हैदर' का रूप दिया बल्कि अपने 'हैदर' शाहिद कपूर को चार अलग अलग लुक्स भी दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए रखा गया है गंजा लुक

know the story of sahid kapoors haider

शाहिद के इन चार लुक्स में उनके लंबे बालों के साथ उनका गंजा लुक भी शामिल है​। हालांकि इस सिलसिले में जब विशाल से बात की गयी तो उन्होंने कहा ​,​ ​"'हैदर'​ में ​शाहिद कपूर को एक इमोशनल सफर तय करते हुए दिखाया गया है ​।​ जिसकी शुरूआत होती है उसके विद्यार्थी जीवन से।

जो अपने खोये पिता की खोज में रहता है​।​ वक़्त के साथ उसके बाल लंबे होते हैं और एक सच उजागर होता है कि उसके पिता की ​हत्या की जा चुकी है​। ऐसे में वह दीवानों की तरह बदला लेने के लिए अधीर हो उठता है​।

जब ​शाहिद को मैंने बताया कि मैं ​'​हैम्लेट​'​ से प्रेरित होकर ​'​हैदर​'​ बना रहा हूं तो उसने कहा कि वह किसी भी कीमत पर ​'​हैदर ​'​ बनना चाहते हैं​। ऐसे में मेरा अगला सवाल था कि क्या तुम ​'​हैदर ​'​ के लिए गंजे हो सकते हो? क्योंकि इस किरदार की यह सबसे ज़रूरी चीज़ है​।"

2 अक्टूबर को होगी रिलीज

know the story of sahid kapoors haider

​​​जब भारद्वाज से पूछा गया कि शेक्सपियर ने आपको कैसे आकर्षित किया, तो उन्होंने कहा, "इस आकर्षण की वजह है उनकी कहानियां​।​ उनकी कहानियां मानव संबंधो की वह कहानियां हैं जो समय से परे हैं ​।

आप खुद देखिए उनकी कहानियां 400 साल पुरानी होने के बावजूद आज भी प्रासंगिक हैं​।​ आज मानव भले ही विकास के कई पायदान तय कर चुका है लेकिन अंदर से आज भी वह 400 साल पुराना मानव है।"

गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज निर्देशित ​'​हैदर​'​ के मुख्य कलाकार हैं तब्बू, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर तथा के के मेनन। यू टीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed