फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the role of anushka sharma in pk film

'पीके' में अनुष्का शर्मा के रोल का हुआ खुलासा

Wed, 10 Sep 2014 11:44 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
know the role of anushka sharma in pk film

19 दिसंबर को रिलीज होने वाली राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में होंगी। आमिर खान की इस फिल्म में क्या भूमिका है इस बात पर रहस्य बनाकर रखा गया है लेकिन अब अनुष्का शर्मा के रोल से रहस्य का पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में अनुष्का शर्मा एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। वह एक ऐसी जर्नलिस्ट के रोल में होंगी जो अजीब किरदारों पर लिखती हैं। लिखने का यही शौक उन्हें अजीब पीके के लिए भी लिखने को प्रेरित करता है। फिल्म में पीके का किरदार आमिर ने निभाया है।
विज्ञापन

सुशांत के साथ बनेगी जोड़ी

know the role of anushka sharma in pk film

अभी तक जो खबरें आ रही हैं उसके अनुसार अनुष्का की आमिर खान के साथ कोई प्रेम कहानी नहीं दिखाई गई है। फिल्म में उनकी प्रेम कहानी सुशांत सिंह राजपूत के साथ होगी। सुशांत सिंह राजपूत उनके बॉयफ्रेंड की भूमिका में हैं।

फिल्म में अनुष्का को जर्मनी की एक पत्रकार के रूप में दिखाया जाता है। वह जर्मनी से भारत कुछ अलग हटकर होने वाली खबरों की तलाश में आती हैं। वहां उनकी मुलाकात पीके से होती है। फिल्म के अब तक जो पोस्टर आए हैं उनमें से अनुष्का शर्मा गायब हैं।


पोस्टर बने विवाद

know the role of anushka sharma in pk film

पीके फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में हैं। इस विवाद की वजह इस फिल्म का पहला पोस्टर है। पहले पोस्टर में आमिर खान न्यूड थे। बस उन्होंने हाथ में एक रेडियो पकड़ रखा था। इस पोस्टर के आते ही खूब विवाद हुए।

बाद में इस फिल्म का दूसरा पोस्टर भी जारी हो गया। इस दूसरे पोस्टर में आमिर को पूरे कपड़ों में दिखाया गया। आमिर के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed