फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know secret behind anushka and virat relation

अनुष्का से रिश्ते की सच्चाई बताएंगे विराट

Sat, 21 Jun 2014 10:27 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
know secret behind anushka and virat relation

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो बहुत सारे सितारों के लिए अपनी फिल्मों के प्रमोशन का प्लेटफॉर्म बना है। लेकिन कई लोगों ने यहां अपनी जिंदगी के राज भी खोले हैं। उनके व्यक्तित्व की नई छवियां लोगों ने कपिल के शो में देखी हैं। कपिल देव, महेंद्र सिहं धौनी, युवराज सिंह से लेकर हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर इस शो में आए हैं अब बारी है विराट कोहली की।

विज्ञापन


विराट अब कपिल के शो में दिखाई देंगे और सूत्रों की मानें कपिल अपने अंदाज में उनसे अनुष्का शर्मा के बारे में सवाल-जवाब करेंगे। शुक्रवार को विराट ने मुंबई में कपिल के शो की शूटिंग की है।
विज्ञापन

क्या बोलेंगे अनुष्का के बारे में?

know secret behind anushka and virat relation

उल्लेखनीय है कि कपिल शर्मा किसी सेलेब्रिटी को नहीं बख्शते हैं और वे सारे सवाल करते हैं जो आम जनता जानना चाहती है। अतः इस बार बारी विराट कोहली की है। विराट का नाम अनुष्का से लंबे समय से जुड़ रहा है। चर्चा है कि वह हाल में ही अनुष्का के साथ स्पेन में पांच दिन बिता कर भी लौटे हैं।

स्पेन में अनुष्का एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज विराट इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले इस सुंदरी के साथ कुछ अच्छा वक्त गुजारने गए थे। बताया जाता है कि वहां होटल मंदारिन में दोनों पांच दिनों तक साथ थे। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी इस लव स्टोरी में बढ़ती जा रही है।

अनुष्का को लेकर दिल में क्या है?

know secret behind anushka and virat relation

सूत्रों के मुताबिक कपिल अपने शो में यह जानने की हरसंभव कोशिश करेंगे कि आखिर अनुष्का को लेकर उनके दिल में क्या है? कपिल उनसे पूछेंगे कि क्या उन्होंने वाकई स्पेन में अनुष्का के साथ वक्त बिता है या फिर यह सिर्फ अफवाहें हैं? माना जा रहा है कि अभी तक अपनी लव लाइफ को सबसे छुपा कर रखने वाले विराट कुछ राज जरूर इस शो में खोलेंगे।

विज्ञापन

कपिल भी दिखाएंगे जोर

know secret behind anushka and virat relation

कपिल के शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार यहां स्टेज पर विराट की एंट्री अनोखे ढंग से दिखाई जाएगी। पहले एक टीवी सेट पर विराट को एंटीडेंड्रफ शैंपू का विज्ञापन करते दिखाया जाएगा और विज्ञापन खत्म होने के बाद कपिल विराट को बाहर खींच लेंगे। उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का की लव स्टोरी एक शैंपू के विज्ञापन से ही शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि विराट के साथ इस शो में उनके साथी क्रिकेटर रोहित शर्मा भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed