{"_id":"40d643a2-cdbf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"know-five-mistake-of-yeh-jawaani-hai-deewani","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ये जवानी है दीवानी' की पांच बड़ी गलतियां भी जानिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ये जवानी है दीवानी' की पांच बड़ी गलतियां भी जानिए
रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Jun 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये जवानी है दीवानी' सुपरहिट तो हो गयी है लेकिन इस फिल्म में पांच ऐसी बड़ी गलतियां हैं जो फिल्म देखते वक्त आपको खटकी होंगी। फिल्म में यदि ये गलतियां न होतीं तो फिल्म और भी अच्छी हो सकती थी।
विज्ञापन
'ये जवानी है दीवानी' सोमवार तक लगभग 75 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म इस सप्ताह के अंत तक 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। अच्छी होने के बाद फिल्म की कुछ गलतियां दर्शकों को अटकती हैं।
विज्ञापन
पहली गलती
फिल्म की लंबाई ये इसकी पहली गलती है। इन दिनों दो घंटे या उससे कम लंबाई की फिल्मों का ट्रेंड है यह फिल्म लगभग दो घंटे चालीस मिनट की है। फिल्म की लंबाई फिल्म को कई जगह कमजोर बनाती है।
विज्ञापन
दूसरी गलती
फिल्म की दूसरी गलती रणबीर कपूर के पिता और उनकी सौतेली मां वाला साइड ट्रैक है। दर्शक यह जानने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखते हैं कि रणबीर के अपने पिता के साथ संबंध कैसे थे। ठीक क्लाइमेक्स पर रणबीर के घर के दृश्य दर्शकों को खिजाते हैं।
तीसरी गलती
फिल्म के रणबीर कपूर काम क्या करते हैं, इसे विस्तार के साथ दिखाना फिल्म की तीसरी गलती है। दर्शकों को यह बता देना भर ही काफी था कि रणबीर फिल्म में अपने काम और दुनिया घूमने को लेकर जुनूनी हैं। इस फिल्म में बार-बार इस बात को जस्टीफाई करने की जरूरत नहीं थी।
चौथी गलती
फिल्म की चौथी गलती शादी के एक सीन बहुत लंबे समय तक दिखाना है। इंटरवल के बाद करीब एक घंटे की फिल्म शादी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इस दौरान कई ऐसे सीन है जिनका फिल्म की कहानी से कोई वास्ता नहीं है।
पांचवी गलती
फिल्म की पांचवी गलती ज्यादा गाने और एक गलत स्टारकॉस्ट है। फिल्म के गाने अच्छे हैं लेकिन यह गाने तब खिजाते हैं जब दर्शक अच्छे संवाद सुनना चाहते हैं। इसी तरह एक दोस्त के रूप में आदित्य रॉय कपूर बहुत अच्छे नहीं लगते। खासकर इंटरवल के बाद के दृश्यों में।