फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about ten fact of Bollywood actress Sridevi

4 साल की उम्र में फिल्मों में आ गई थीं श्रीदेवी, बन गई थीं 'भगवान', 10 अनकही बातें

Sun, 25 Feb 2018 05:22 PM IST
BBC हिंदी
BBC हिंदी Updated Sun, 25 Feb 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
know about ten fact of Bollywood actress Sridevi
- फोटो : BBC
महज चार साल की उम्र में वो बड़े पर्दे पर आ गई थीं। छह साल बाद 1975 में वे बतौर कलाकार पहली बार बॉलीवुड फिल्म 'जूली' में दिखीं। ये सिलसिला जारी रहा, आहिस्ता-आहिस्ता वे बड़े पर्दे से उतरकर फैंस के दिलों में बस गईं। 
विज्ञापन


54 साल की उम्र में फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार को कार्डिएक एरेस्ट से दुबई में निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री में जहां ये कहा जाता है कि अभिनेत्रियों का करियर ज्यादा लंबा नहीं होता है, वहां श्रीदेवी ने सिनेमा के लिए 50 साल काम किया। 
विज्ञापन

 

know about ten fact of Bollywood actress Sridevi
साल 1969 में आई एमए थिरुमुगम की 'थुनाइवान' श्रीदेवी की पहली फिल्म थी। इसमें श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। श्रीदेवी का वास्तविक नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन था। पर्दे पर उनके लिए श्रीदेवी नाम तय किया गया। अनिल कपूर और जितेंद्र के साथ श्रीदेवी की जोड़ी बेहद कामयाब रही। 

know about ten fact of Bollywood actress Sridevi
जितेंद्र के साथ श्रीदेवी ने 16 फिल्मों में काम किया, जिनमें 13 कामयाब रहीं और तीन फ्लॉप 'सदमा' 1983 में रिलीज हुई थी। 'सदमा' के रोल के लिए श्रीदेवी को खूब सराहा गया। 'सदमा' तमिल फिल्म 'मूंदरम पिराई' की रीमेक थी। 
विज्ञापन

know about ten fact of Bollywood actress Sridevi
श्रीदेवी उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने धर्मेंद्र और उनके बेटे सन्नी देओल दोनों के साथ काम किया है। नया कदम (1984), मकसद (1984), मास्टरजी (1985) और नजराना (1987) में राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी कामयाब रही।

know about ten fact of Bollywood actress Sridevi
1989 में आई चांदनी से श्रीदेवी को बेशुमार शोहरत मिली। उन्हें यश चोपड़ा की फेवरिट हीरोइनों में शुमार किया गया। 'लम्हे' में यश चोपड़ा ने उन्हें एक बार फिर कास्ट किया।
'खुदा गवाह' (1992) में वो अमिताभ बच्चन के साथ डबल रोल में दिखीं। 

know about ten fact of Bollywood actress Sridevi
इससे पहले 'चालबाज' (1989) में डबल रोल निभा चुकी थीं कहते हैं कि काबुल में 'खुदा गवाह' दस हफ्तों तक हाउसफुल चली थी। इसमें श्रीदेवी ने एक पठान लड़की का किरदार निभाया था।

know about ten fact of Bollywood actress Sridevi
मिस्टर इंडिया (1987) शायद भारत की पहली साइंस फिक्शन सुपरहीरो फिल्म थी। सलीम-जावेद की पटकथा को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। कहा जाता है कि करियर की शुरुआत में कई फिल्मों में श्रीदेवी ने अपनी फिल्मों की खुद डबिंग नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed