{"_id":"7e4b58de-caa0-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"know-about-salman-khan-s-sister-and-yuvraj-singh-s-friend-in-a-catfight","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बहन और युवराज को लेकर क्यों चुप हैं सलमान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी बहन और युवराज को लेकर क्यों चुप हैं सलमान?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुणाल खेमु के जन्मदिन के मौके पर युवराज सिंह और सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बीच विवाद हो गया था। आमतौर हर बात में दखल देने वाले सलमान खान अपनी बहन और युवराज के बीच हुए इस झगड़े को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
कुणाल खेमु के जन्मदिन के मौके पर हुई पार्टी में सलमान खान की बहन अर्पिता और क्रिकेटर युवराज के बीच जबर्दस्त तनाव हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि युवराज सिंह को पार्टी छोड़कर जाना पड़ा।
विज्ञापन
इस विवाद पर अभी तक सलमान खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। आमतौर पर सलमान खान विवादों को खत्म करने के लिए आगे बढ़कर सक्रिय होते हुए दिखे हैं।
विज्ञापन
कुणाल खेमू की पार्टी में उस समय हंगामा हो गया जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान और क्रिकेटर युवराज सिंह की दोस्त लिसा में जबरदस्त विवाद हो गया।
सूत्रों के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे को गालियां भी दी। पार्टी के मेजबान कुणाल खेमु और सोहा अली खान ने आगे बढ़कर इस विवाद को खत्म कराया।
इस विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि अर्पिता के भाई सोहेल खान पार्टी में पहुंच गए। अर्पिता का गुस्सा तभी ठंडा हुआ जब लिसा पार्टी छोड़ युवराज के साथ चली गईं।
युवराज सिंह और सलमान खान की बहन अर्पिता कुछ दिनों पहले तक अच्छे दोस्त रहे हैं। माना जाता है कि युवराज सिंह की जिंदगी में लिसा के आने के बाद अर्पिता उनसे दूर हो गयी हैं।