{"_id":"14964424-16b6-11e2-b648-d4ae52bc57c2","slug":"know-about-royal-weddings-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कैसी हैं सैफ करीना की शादी की तैयारियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कैसी हैं सैफ करीना की शादी की तैयारियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Oct 2012 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ और करीना की शादी 16 अक्तूबर को होने जा रही है और दो दिन बाद एक भव्य पार्टी का आयोजन होगा। शादी से जुड़ी ढेर सारी खबरें आजकल सामने आ रही हैं। यहां हम आपको शादी की तैयारियों से जुड़ी कुछ दिलचस्प खबरें बताने जा रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर उनकी तैयारियों पर-
विज्ञापन
नहीं दिखेंगे फिल्मी सितारे
उम्मीदों के विपरीत सैफ और करीना की शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारे शिकरत नहीं करेंगे। दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ करीबी लोग ही इस शादी में शामिल होंगे। शादी के बाद रिशेप्शन पार्टी दी जाएगी जिसमें बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि अभी दोनों परिवारों ने भी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी तरफ से इस शादी में बॉलीवुड की कौन-कौन सी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो शादी बड़ी ही सादगी से की जाएगी। खबर यह भी है कि शादी में पटौदी परिवार के भोपाल और हैदराबाद में रहने वाले कुछ रिश्तेदार सैफ और करीना की शादी में शिरकत नहीं करेंगे। यह भी चर्चा है कि सैफ की चाची और चचेरा भाई विवाह समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
प्रणव मुखर्जी को न्योता
गुजरे जमाने की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपने बेटे सैफ अली खान की अभिनेत्री करीना कपूर के साथ होने जा रही शादी के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को शुक्रवार को न्यौता दिया। बताया जाता है कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टैगोर के साथ 15 मिनट बिताया और उन्हें उनके बेटे की शादी पर बधाई दी। चर्चा है कि व्यस्तता और प्रोटोकॉल के चलते राष्ट्रपति इस शादी में शरीक नहीं होंगे।
13 से 17 तक होटल बुक
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी का जश्न कई दिन तक चलेगा। इस जश्न के लिए शाही जोड़े ने कई होटल बुक कराए हैं। बुक कराए होटलों में वो होटल भी शामिल हैं जिसमें सैफ अली खान का झगड़ा हुआ था। सैफीना ने होटलों में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक की बुकिंग की है। इस दौरान शादी से पहले के समारोह होंगे।
सैफीना की पार्टियों के कारण होटलों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सैफीना ने दक्षिण मुंबई का एक पांच सितारा होटल और जूहू का एक होटल भी शादी के कायक्रमों के लिए बुक करवाया है। शादी का हर अंदाज शाही हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गुड़गांव का एक होटल भी शादी के कार्यक्रमों के लिए बुक है। यही नहीं यहां एक हेलीपैड की भी व्यवस्था की गई है।
आमिर शामिल नहीं होंगे
अपनी फिल्म 'तलाश' के प्रमोशन की वजहों से आमिर खान सैफ करीना के शादी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं लेकिन करीना शादी के कारण प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं। प्रमोशन का सारा दारोमदार आमिर के कंधों पर होने की वजह से शादी के अलावा 18 अक्टूबर को पटौदी पैलेस में होने वाले जश्न में भी शिरकत नहीं कर पाएंगे। आमिर की फिल्म 30 नवंबर को रिलीज हो रही है।
परोसे जाएंगे विशेष पान
सैफ करीन की शादी के मौके पर होने वाले समारोह में अतिथियों को विशेष पान परोसे जाएंगे। यह पान जयपुर से खासतौर से मगांए गए हैं। यहां कई ऐसे पान मिलेंगे जिनका लोगों ने नाम भी नहीं सुना होगा। दावत में लड्डू और छुहारा पान के साथ-साथ चॉकलेट, मैंगो, ओरेंज और स्ट्रॉबरी पान होंगे।
खबरों के मुताबिक गुलाबी शहर जयपुर के मशहूर अन्नू मोबाइल पान भंडार को एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने यह ऑर्डर दिया है। दुकान के मालिक अन्नू दासवानी ने भी साफ किया कि सैफिना की शादी के लिए उन्हें हाल ही में ऑर्डर दिया गया हैं।