फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kiss in Detective Byomkesh Bakshi

ये है हिंदी सिनेमा का सबसे लंबा स्मूच सीन

Tue, 28 Oct 2014 12:01 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
kiss in Detective Byomkesh Bakshi

दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' सफल हो या नहीं लेकिन उसके नाम एक रिकॉर्ड पहले से ही जुड़ गया है। यह रिकॉर्ड फिल्म के एक सीन को लेकर है। दरअसल यह एक चुंबन सीन है, जो अपनी लंबाई की वजह से रिकॉर्ड बनाएगा।

विज्ञापन


'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी के साथ के साथ सुशांत सिंह राजपूत का एक लिपलॉक सीन फिल्माया है। कहा जा रहा है कि यह स्मूच सीन बॉलीवुड का अब तक का सबसे लंबा स्मूच सीन होगा। अभी तक लंबे चुंबन सीन में रामलीला फिल्म में दीपिका-रणवीर के बीच फिल्माए गए दृश्यों की चर्चा होती थी।
विज्ञापन

इस तरह से हुआ शूट

kiss in Detective Byomkesh Bakshi

फिल्मों में किस सीन को फिल्माना कभी भी आसान नहीं होता है। चूंकि यह सीन काफी लंबा था इसलिए सुशांत और स्वास्तिका दोनों ही नर्वस थे। इस सीन के बारे में एक इंटरव्यू में खुद फिल्म निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने कुछ खुलासे किए।

उन्होंने कहा कि बार-बार रिहर्सल के बाद भी यह सीन परफेक्ट नहीं हो रहा था। कई टेक हो चके थे फिर भी सीन में दम नहीं दिख रहा था। तब मैंने स्‍वास्तिका को अलग से ले जाकर कहा कि वह सुशांत को बिना कुछ बोले अचानक किस कर दे। हम भी बिना कुछ बाले उसे शूट कर लेंगे। बाद में ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed