फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ott release Salman Khan sold rights to zee5 in 80 crores as per media reports

KKBKKJ: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है 'किसी का भाई किसी की जान'? साइन की करोड़ों की डील

Mon, 24 Apr 2023 06:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Apr 2023 06:52 PM IST
सार

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ott release Salman Khan sold rights to zee5 in 80 crores as per media reports
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। पहले दिन भले ही फिल्म की शुरुआत अच्छी न रही हो, लेकिन ईद और रविवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला। अब फिल्म की ओटीटी डील को लेकर ऐसी खबर आई है, जो होश उड़ाने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

ओटीटी राइट्स के लिए भाईजान ने ली भारी भरकम  रकम

भाईजान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 13 करोड़ की कमाई की थी, जो सलमान की फिल्म के लिए खराब शुरुआत मानी गई, लेकिन 22 अप्रैल यानी ईद को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 25 करोड़ का कलेक्शन किया। अब सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद खबर आ रही है कि सलमान खान ने रिलीज से पहले ही ओटीटी पर 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज की डील पक्की कर ली है और इसके लिए भारी-भरकम रकम भी ली है।

SRK-Aryan: पिता शाहरुख खान को आर्यन ने किया डायरेक्ट, विज्ञापन का टीजर देखकर उत्साहित हो उठे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

80 करोड़ में हुई डील

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को खुद सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के  डिजिटल राइट्स जी5 को बेचे गए हैं। सलमान के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी साबित हो रही है, क्योंकि सिनेमाघरों के बाद फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर भी देख सकेंगे। खबरों की मानें तो यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। अब बात करें फिल्म के ओटीटी राइट्स की तो इस फिल्म को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया हैं। यह बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Ram Charan: राम चरण-उपासना की खुशियों में शामिल हुए अल्लू अर्जुन समेत ये सितारे, बेबी शावर की तस्वीरें वायरल

विज्ञापन

टाइगर 3 में आएंगे नजर

वहीं, बात करें भाईजान की फिल्म के बारे में तो 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, राघव जुयाल, भूमिका चावला, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, अभिमन्यु सिंह, पलक तिवारी जैसे कई मुख्य कलाकार हैं। वहीं अब सलमान अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed