फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kishore Kumar's Famous Song Yeh Jawani Hai Deewani Remixed For SOTY 2

करण जौहर को अब किशोर कुमार का सहारा, बनाया इस सुपरहिट गाने का रीमिक्स

Thu, 18 Apr 2019 05:41 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Thu, 18 Apr 2019 05:41 PM IST
सार

  • स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 का म्यूजिक लॉन्च
  • ट्रेलर रिलीज़ के बाद से चल रहे हैं जमकर प्रमोशंस 
  • फिल्म के तीनों सितारों ने जमकर लगाए ठुमके 
  • 10 मई को रिलीज़ होगी स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 

विज्ञापन
Kishore Kumar's Famous Song Yeh Jawani Hai Deewani Remixed For SOTY 2
jawani hai diwani - फोटो : मुंबई ब्यूरो

विस्तार

स्टूडेंट ऑफ द इयर के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही सभी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे जैसे रिलीज़ डेट पास आ रही है फिल्म के निर्माता और स्टार कास्ट जमकर इसके प्रमोशंस भी कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने लांच किया फिल्म का सॉन्ग लॉन्च। 
विज्ञापन


गाना है किशोर कुमार की आवाज़ में गाया गीत ये जवानी है दीवानी। इस बार फिर एक पुराने गाने का रीमिक्स किया गया है। इस रीमिक्स को विशाल शेखर ने बनाया है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस रीमिक्स के लॉन्च पर पहुंची है। 
विज्ञापन


तीनों ही सितारे यानी टाइगर श्रॉफ और डेब्यूटेंट्स तारा सुतारिया व अनन्या पांडे इस म्यूजिक लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। वहीं यहां बैठे इनके फैंस भी इस लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित नज़र आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित करने के लिए इन तीनों सितारों ने इस रीमिक्स पर जमकर ठुमके भी लगाए। टाइगर तो डांस में प्रोफेशनल हैं ही, वहीं इस फिल्म से डेब्यु कर रही यह दोनो अदाकारा भी टाइगर को अच्छी खासी टक्कर दे रही हैं। 


करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स बैनर तले बनी यह स्टूडेंट ऑफ द इयर की सीक्वल यानी  स्टूडेंट ऑफ द इयर 2, 10 मई को रिलीज़ होगी। पिछली फिल्म को करण ने खुद डायरेक्ट किया था, लेकिन इस बार इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed