फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kishore Kumar Birthday: listen these top 10 songs in melodious voice of singer

Kishore Kumar: बेहतरीन आवाज के मालिक थे किशोर कुमार, इन गानों के जरिए लोगों के दिलों में किया राज

Thu, 04 Aug 2022 10:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 04 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने हुनर से ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपनी अलग जगह बना ली।

विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday: listen these top 10 songs in melodious voice of singer
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने हुनर से ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपनी अलग जगह बना ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक किशोर कुमार इंडस्ट्री के ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं। अपनी आवाज के लिए मशहूर किशोर कुमार एक अभिनेता, संगीतकार, लेखक और निर्माता भी थे। चार अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में करीब 1500 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। सिंगर के जन्म दिवस के मौके पर जानते हैं उनके गाए गानों में से कुछ बेहतरीन गानों के बारे में-

विज्ञापन

मेरे सपनों की रानी

मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर स्टारर फिल्म आराधना अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के कई गाने उस दौर में मशहूर हुए थे, लेकिन किशोर कुमार की आवाज में गाया गाना मेरे सपनों की रानी आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा तो हम चलते हैं

किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में राजेश खन्ना के लिए कई गाने गाए। राजेश खन्ना की फिल्म आन मिलो सजना में अभिनेत्री आशा पारेख संग उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का गाना अच्छा तो हम चलते हैं आज भी काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन

आ गए हो नूर आ गया है 

1975 में आई फिल्म आंधी अपनी रिलीज के समय काफी विवादों में रही थी। संजीव कुमार और सुचित्रा सेन स्टारर इस फिल्म के मशहूर गाने तुम आ गए हो नूर आ गया है को भी किशोर कुमार ने अपने सुरों से पिरोया था।

 मेरे महबूब कयामत होगी

फिल्म मिस्टर एक्स इन मुंबई में किशोर कुमार ने ना सिर्फ गाने को अपनी आवाज दी थी, बल्कि खुद इस फिल्म में अभिनय भी किया था। फिल्म का मशहूर गाना मेरे महबूब कयामत होगी आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। यह गाना लोगों को इतना पसंद है कि इस गाने का रीमेक भी बनाया जा चुका है।

गुम है किसी के प्यार में

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर और रेखा स्टारर फिल्म रामपुर का लक्ष्मण भी अपने दौर की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का गाना गुम है किसी के प्यार में भी किशोर कुमार ने ही गाया था।



 

आते जाते खूबसूरत अवारा सड़कों पे

1977 में आई राजेश खन्ना और सिंपल कपाड़िया स्टारर फिल्म अनुरोध के भी कई गाने लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन इस फिल्म का मशहूर गाना आते जाते खूबसूरत अवारा सड़कों पे किशोर कुमार की आवाज में काफी हिट हुआ था।

मेरे नैना सावन भादो

राजेश खन्ना और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म महबूबा का गाना मेरे नैना सावन भादो भी किशोर कुमार ने ही गाया है। इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed