Kirron Kher: टिपिकल मां को बखूबी पर्दे पर उतारा, किरण खेर के निभाए ये किरदार हैं बेहद दमदार
किरण खेर थिएटर की कलाकार रही हैं। चलिए जानते हैं किरण की उन शानदार फिल्मों के बारे में जिनमें उनके दमदार अभिनय को देखा गया है।
विस्तार
जब भी किरण खेर का नाम जुबां पर आता है तो दिमाग में एक टिपिकल पंजाबी मां की छवि उभरकर सामने आती है। 39 साल के करियर में किरण खेर ने दर्जनों फिल्में कीं और कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन उन्हें हमेशा ही पंजाबी मम्मी वाले किरदार में बहुत पसंद किया गया। किरण खेर थिएटर की कलाकार रही हैं। चलिए जानते हैं किरण की उन शानदार फिल्मों के बारे में जिनमें उनके दमदार अभिनय को देखा गया है..
दोस्ताना
फिल्म दोस्ताना में भी किरण ने बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ प्रियंका चोपड़ा की भी शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। 2008 में आई इस फिल्म में किरण अभिषेक की मां बनी थीं।
इसे भी पढ़ें- Zeenat Aman: जब जीनत अमान ने इटली में सुनी थी 'यादों की बारात' की मधुर धुन, एक्ट्रेस ने लुटा दिए थे सारे पैसे
ओम शांति ओम
2007 में ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिल्म की रिलीज के बाद उनकी खूबसूरती की चर्चा फिल्मी गलियारों में तेजी से फैल गई। इसके अलावा फिल्म की दूसरी सबसे खास बात ये थी कि इसमें किरण ने शाहरुख की मां का रोल बखूबी अदा किया था।
देवदास
2002 में रिलीज हुई शाहरुख खान, ऐश्वर्या रॉय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म देवदास कल्ट सिनेमा का बेहतरीन उदाहरण है। इस फिल्म में किरण खेर ने ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना 'मोरे पिया, जलता है देखो मोरा जिया' तो पूरा का पूरा किरण पर ही फिल्माया गया है।
खूबसूरत
सोनम कपूर और फवाद खान की फिल्म खूबसूरत में सोनम ने मिली नाम की एक चुलबुली फिजियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया था। वहीं किरण उनकी मां के रोल में दिखीं थीं जिनके कैरेक्टर का नाम मंजू था।