फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kill Director Nikhil Nagesh denies doing mythological film with south actor Ram Charan says its not true

Ram Charan: क्या राम चरण के साथ माइथोलॉजिकल फिल्म कर रहे नागेश भट? 'किल' के निर्देशक ने चुप्पी तोड़ बताया सच

Sat, 15 Feb 2025 03:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Feb 2025 03:22 PM IST
सार

Ram Charan: कई दिनों से खबरें थीं कि साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ निर्देशक निखिल नागेश पौराणिक कथा पर आधारित एक फिल्म करने वाले हैं। अब इस पर खुद निर्देशक ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Kill Director Nikhil Nagesh denies doing mythological film with south actor Ram Charan says its not true
निखिल नागेश भट-राम चरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कई दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि साउथ सुपरस्टार राम चरण 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट के साथ एक माइथोलॉजिकल फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना उत्साह साझा कर रहे थे। हालांकि, अब इस पर खुद निर्देशक निखिल नागेश ने चुप्पी तोड़ी है और इस खबर का सच बताया है।

विज्ञापन

Nikhil Bhat Interview: तेज रफ्तार से दर्शकों का अनुभव आगे ले जाएगी ‘किल’, ‘अपूर्वा’ और इसमें बस यही साम्यता
विज्ञापन

 

खबरों पर क्या बोले नागेश भट
निर्देशक निखिल नागेश भट ने आखिरकार राम चरण के साथ माइथोलॉजिकल फिल्म बनाने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान इन खबरों का खंडन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बिलकुल सच नहीं है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जो भारीत यपौराणिक कथाओं के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन

'किल' की सफलता पर जताई खुशी
नागेश भट ने 2024 को एक स्मारक वर्ष बताया और भारत और विदेशों में अपनी परियोजना 'किल' को मिली सकारात्मक प्रशंसा के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'किल को भारत और विदेश दोनों जगह आलोचनात्मक प्रशंसा मिलने के बाद मुझे लगता है कि मैं एक ऐसी दुनिया में आ गया हूं, जहां कहानियां सीमाओं को पार कर सकती हैं और स्थानीय और वैश्विक स्तर पर दर्शकों से जुड़ सकती हैं। सफलता से अधिक, कहानी कहने की मान्यता ने इस वर्ष को विशेष बना दिया है।'

विज्ञापन

अगली परियोजना पर साझा की जानकारी
अपनी अगली परियोजना के बारे में नागेश भट ने कहा, 'मैं फिलहाल एक नई कहानी पर काम कर रहा हूं। हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा कुछ बताना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैं वादा कर सकता हूं कि यह एक्शन के प्रति मेरे प्यार के अनुरूप ही होगी, लेकिन भावनात्मक रूप से और भी गहरी होगी। यह एक ऐसी फिल्म है, जो मुझे ऐसी चुनौती देगी जैसी किसी अन्य परियोजना ने पहले नहीं दी और मैं इसके साथ कहानी कहने के नए आयामों को तलाशने के लिए उत्साहित हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed