Kiara Advani: शेरशाह की शूटिंग के दौरान जवानों ने सिद्धार्थ को बताया था देश की मिट्टी का महत्व, कही थी यह बात
कियारा आडवाणी को सीमा चौकी में देख वहां मौजूद जवान हैरान हो गए थे। यहां पहुंचकर 'शेरशाह' एक्ट्रेस ने कहा, 'यह अवास्तविक है कि हम सीमा के इतने करीब हैं।
विस्तार
कियारा आडवाणी ने हाल ही में अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। अभिनेत्री एक टीवी चैनल के शो जय जवान में गेस्ट थीं और उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ समय बिताया। सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान कियारा ने अपनी 2021 की फिल्म शेरशाह से पर्दे के पीछे की एक दिलचस्प कहानी साझा की जिसमें उन्होंने अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनय किया था।
जब सिद्धार्थ वर्दी से पोछी धूल
बता दें कि कियारा आडवाणी को सीमा चौकी में देख वहां मौजूद जवान हैरान हो गए थे। यहां पहुंचकर 'शेरशाह' एक्ट्रेस ने कहा, 'यह अवास्तविक है कि हम सीमा के इतने करीब हैं। इस दौरान कियारा आडवाणी ने 'शेरशाह' फिल्म से जुड़ी यादें भी साझा कीं। कियारा ने 'शेरशाह' के सेट पर एक घटना को याद किया जहां उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी वर्दी में शूटिंग कर रहे थे। दरअसल सिद्धार्थ ने फिल्म की शूटिंग के वक्त रीटेक के लिए अपनी वर्दी से धूल पोंछी। साइट पर मौजूद सैन्य अधिकारियों ने धीरे से उन्हें बताया कि वे अपनी वर्दी से मिट्टी न पोंछें, क्योंकि यह उनके देश की मिट्टी का प्रतिनिधित्व करती है। जिस भूमि की वह रक्षा करते हैं, उसके प्रति उनकी प्रतिबद्धता काफी ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt: रणबीर कपूर को नहीं पसंद आलिया भट्ट का मेकअप करना, नेटिजंस ने एक्टर को बताया कंट्रोलिंग हसबैंड
डिंपल की भूमिका में नजर आई थीं कियारा
'शेरशाह' कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल फिल्म थी। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित, फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया था। कियारा ने फिल्म में विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई थी।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
बता दें कि शेरशाह की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और कियारा का बंधन मजबूत हो गया था, जिससे उनका रोमांटिक रिश्ता बना और बाद में 7 फरवरी 2023 को शादी हो गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। उनके एक्शन थ्रिलर वॉर 2 का हिस्सा बनने की भी अफवाह है। इसके अलावा वह गेम चेंजर नाम की एक तेलुगु फिल्म में राम चरण के साथ नजर आएंगी।