कियारा आडवाणी ने फिल्म 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी यह खास बात
Toxic Director Geetu Mohandas Birthday: कियारा आडवाणी ने अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की निर्देशक गीतू मोहनदास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनकी तारीफ में एक खास नोट भी लिखा है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। कियारा ने इस खास मौके पर 'टॉक्सिक' के सेट से बीटीएस वीडियो शेयर किया और साथ ही उनकी प्रशंसा में खास बात लिखी है।
बीटीएस वीडियो किया शेयर
गीतू मोहनदास के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में गीतू को सेट पर बड़े एक्शन सीन्स और कलाकारों को संभालते हुए दिखाया गया है। ऐसा ही वीडियो कियारा आडवाणी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर गीतू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कियारा ने इंस्टाग्राम पर गीतू को एक बेहद टैलेंटेड और निडर सोच वाली निर्देशक बताया है।
View this post on Instagram
कियारा का रोल और डायरेक्टर की तारीफ
पिछले साल दिसंबर में इस फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला लुक सामने आया था, जिसमें उनके किरदार का नाम 'नादिया' है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने कियारा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है और उनका काम दर्शकों को हमेशा याद रहेगा।
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
फिल्म 'टॉक्सिक' में 'KGF' फेम सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी। इस फिल्म को वेंकट के. नारायण और खुद यश मिलकर बना रहे हैं। 'टॉक्सिक' मूवी पहले इसी साल 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान जल्द ही किया जाएगा।