फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi Mukherjee Ridiculous outfits Sparked outrage Social Media Users Troll Her

Khushi Mukherjee: फिर वाहियात आउटफिट पहने नजर आईं खुशी मुखर्जी, यूजर्स ने बताया घटिया; बोले- ‘उर्फी भी फेल है’

Fri, 20 Feb 2026 07:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:56 PM IST
सार

Khushi Mukherjee Viral Video: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अक्सर ही अपने अटपटे ड्रेसेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक वाहियात आउटफिट पहने नजर आईं। इस पर यूजर्स ने खुशी मुखर्जी को जमकर ट्रोल किया।

विज्ञापन
Khushi Mukherjee Ridiculous outfits Sparked outrage Social Media Users Troll Her
खुशी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodbuzz

विस्तार

अटपटी और वाहियात ड्रेसेस लिए साेशल मीडिया में चर्चा में रहने वाली खुशी मुखर्जी ने बीते दिनों कहा था कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उनको मैसेज किया करते थे। साथ ही इस एक्ट्रेस ने कहा कि कई क्रिकेटर्स उनके संपर्क में रहने की कोशिश कर चुके हैं। इस बयान के बाद वह एकदम से चर्चा में आ गईं। कई लोग खुशी की तुलना उर्फी जावेद से भी करते हैं। लेकिन इस बार तो वह उर्फी जावेद से दो कदम आगे निकल गईं। 

विज्ञापन

हाल ही में खुशी मुखर्जी ने ऐसा वाहियात आउटफिट पहना और पैपराजी के सामने आकर पोज दिए कि सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। यूजर्स ने खुशी मुखर्जी की ड्रेस और उनकी इस हरकत को खूब ट्रोल किया है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: कौन हैं खुशी मुखर्जी? सूर्यकुमार पर लगाए आरोप; 10 साल पहले होटल में हुआ था विवाद, फैशन को लेकर होती हैं ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Buzz 🎥 (@realbollywoodbuzz)

 

खुशी मुखर्जी को यूजर्स ने जमकर लताड़ा 
खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह गाड़ी से ब्लैक आउटफिट पहने बाहर आती हैं, जो दोनों तरफ से खेला था। उनकी बॉडी को सिर्फ आगे और पीछे से कवर कर रहा था। इस आउटफिट में खुशी मुखर्जी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी आग-बबूला हुआ।

 

  • एक यूजर्स ने कमेंट किया, ‘फेम पाने के लिए दुनिया क्या-क्या नहीं करती है।’
  • एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसके आगे तो उर्फी जावेद भी फेल है।’
  • एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘ये क्या था?’ 

कौन है खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखा है कि वह एक एक्ट्रेस, इफ्लुएंसर हैं। वह पहले भी कई बार उल्टे-सीधे आउटफिट में पैपराजी के सामने आ चुकी हैं। राखी सांवत तक इस एक्ट्रेस को ट्रोल कर चुकी है। वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन चर्चा में वह अपनी बेहूदा ड्रेसेस को लेकर रहती हैं। इस बात पर यूजर्स पहले भी कई बार उन्हें ट्रोल कर चुके हैं। लेकिन वो सुधरने का नाम नहीं लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed