फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi Kapoor wore mother Sridevi gown at the zoya akhtar film archies premiere says I want her to be with me

Khushi Kapoor: खुशी कपूर ने इस वजह से 'द आर्चीज' के प्रीमियर पर पहना था श्रीदेवी का गाउन, बोलीं- मां का साथ...

Mon, 25 Dec 2023 10:27 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 25 Dec 2023 10:27 AM IST
सार

खुशी कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने 'द आर्चीज' के प्रीमियर पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी का गाउन क्यों पहना था।

विज्ञापन
Khushi Kapoor wore mother Sridevi gown at the zoya akhtar film archies premiere says I want her to be with me
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म के भव्य प्रीमियर पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी का एक गाउन पहना था, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुशी ने फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने प्रीमियर पर अपनी मां का गाउन पहनने की वजह भी बताई।

विज्ञापन


इस वजह से पहना मां का गाउन
खुशी ने बताया कि उन्होंने प्रीमियर पर यह गाउन पहनने की योजना पहने से नहीं बनाई थी। उनके स्टाइलिस्ट ने उन्हें बोल्ड गाउन समेत कई विकल्प बताए। वे फैशन में रूचि रखती हैं और फैशन के साथ प्रयोग करना उन्हें पसंद है, लेकिन प्रीमियर पर वे बोल्ड फैशन नहीं करना चाहती थीं। उस बड़े अवसर की विशालता और उससे जुड़ी घबराहट को देखते हुए आखिरी समय पर उन्हें कुछ विचार आए। वे अपने पहनावे में कुछ अपना सा शामिल करना चाहती थीं, चाहे वह ड्रेस और या कोई गहना, क्योंकि उस बड़े दिन के लिए उन्हें भावनात्मक समर्थन चाहिए थे। ऐसे में उन्होंने पुराने कपड़ों को खंगाला तो उन्हें अपनी मां का गाउन मिला, जिसे उन्होंने 'द आर्चीज' के प्रीमियर पर पहना।
विज्ञापन

Box Office Report: रविवार के दिन डंकी ने की बंपर कमाई, सलार पहुंची 200 करोड़ के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थीं खुशी
फिल्म उद्योग में करियर बनाने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर खुशी ने कहा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे वह बचपन से जानती थीं। फिल्म के सेट पर बड़ी होने के कारण यह उनका खेल का मैदान बन गया। उन्होंने कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कुछ और नहीं जानती थीं। उन्होंने कहा कि उद्योग में उनकी रुचि जन्मजात थी, जो कैमरे, रोशनी और आजीविका के लिए कहानियां सुनाने के अवसर के प्रति आकर्षण से प्रेरित थी।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने पत्नी को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, ये खूबसूरत फोटो आईं सामने

माता-पिता की बातें याद करती हैं खुशी
खुशी ने अपने माता-पिता के फिल्म सेट पर अपने बचपन के अनुभवों के बारे में बात की। यह देखते हुए कि जब खुशी छोटी थीं, तब उनकी मां ने अभिनय से एक कदम पीछे ले लिया था। उन्हें अपनी मां के साथ मालिनी अय्यर नामक शो के सेट पर जाना अच्छे से याद आया। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर के फिल्म सेट की बातें बताईं। वहीं बात करें खुशी कपूर की फिल्म के बारे में तो 'द आर्चीज' को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी डेब्यू किया।
Christmas Party: बॉलीवुड में भी क्रिसमस की धूम, महेश भट्ट की पार्टी में पहुंचे दिग्गज सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed