फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kho Gaye Hum Kahan star Siddhant Chaturvedi prefers to keep his private life under wraps

Siddhant Chaturvedi: 'प्यार को दुनिया की नजर लग जाती है', बोले 'खो गए हम कहां' स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी

Fri, 29 Dec 2023 11:03 PM IST
अनुपमा कुमारी अमर उजाला एंटर्टेन्मन्टे डेस्क
अमर उजाला एंटर्टेन्मन्टे डेस्क Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 29 Dec 2023 11:03 PM IST
सार

सिद्धांत कहते हैं,'अपनी निजी जिंदगी को सबके साथ शेयर नहीं करना चाहिए। एक एक्टर से उनकी फिल्मों के बारे में बातें करिए न कि वो किसे डेट कर रहे हैं और किसे नहीं।

विज्ञापन
Kho Gaye Hum Kahan star Siddhant Chaturvedi prefers to keep his private life under wraps
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में दमदार एक्टिंग के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी की खूब तारीफ हो रही है। तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म युवाओं को काफी पसंद आ रही है। पिछले दिनों मीडिया से सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुल कर बातें की। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और डेटिंग लाइफ के बारे में भी काफी कुछ साझा किया। 

निजी जिंदगी पर बात करना नहीं पसंद
'गली बॉय' स्टार सिद्धांत कहते हैं,'अपनी निजी जिंदगी को सबके साथ शेयर नहीं करना चाहिए। एक एक्टर से उनकी फिल्मों के बारे में बातें करिए न कि वो किसे डेट कर रहे हैं और किसे नहीं। मेरी माँ कहती है,'जिसे आप बहुत प्यार करते हों उसे छिपा कर रखना चाहिए। नजर लग जाती है।' मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धांत चतुर्वेदी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा को डेट कर रहे हैं लेकिन कभी भी उन्होंने इस बारे कुछ नहीं कहा। सिद्धांत ने हमेशा इस सवाल को टाल जाते हैं।  
विज्ञापन

 

अक्षय कुमार ने किया खास अंदाज में पत्नी ट्विंकल को बर्थडे विश

विज्ञापन
विज्ञापन


मना रहे फिल्म की सफलता का जश्न
सिद्धांत को बार-बार पैपराजी के सामने आना भी पसंद नहीं है। उनकी कोशिश हमेशा कैमरे को अवॉयड करने की ही होती है लेकिन पिछले दिनों उन्हें कई बार क्लिक किया गया। इस बारे में सिद्धांत कहते हैं, 'फिल्म ‘खो गए हम कहां' की प्रमोशन के लिए उन्हें बार-बार पैपराजी के सामने आना पड़ा। वैसे जब सिद्धांत दोस्तों के साथ होते हैं तब उनके लिए पैपराजी के कैमरे में क्लिक होना एक मस्ती भरा पल होता है। सिद्धांत इन दिनों 'खो गए हम कहां' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं।
 

Dunki: किस्मत में लिखा होता है तो ऐसे मिलता है रोल, रोहिताश्व गौड़ से जानिए संयोग का चमत्कार सरीखा किस्सा



नेटफ्लिक्स पर हो रही स्ट्रीम
नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर से स्ट्रीम हो रही इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'इमाद' का किरदार निभाया है। जो एक स्टैंड-अप कॉमेडियन है। फिल्म में उनकी कॉमेडी टाइमिंग जबर्दस्त है। 'खो गए हम कहां' में सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा अनन्या पांडे और आदर्श गौरव अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed