फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khesari Lal Yadav new bhojpuri song Saiyan Ji Sabar Kari created a buzz, people liked it a lot

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'सईयां जी सबर करी' ने मचाया धमाल, लोगों को खूब आ रहा पसंद

Sun, 01 May 2022 03:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 May 2022 03:16 AM IST
सार

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी ने बतौर गायक ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। 

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav new bhojpuri song Saiyan Ji Sabar Kari created a buzz, people liked it a lot
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने का नाम 'सईयां जी सबर करी' है। गाने के बोल से पता चल रहा है कि यह पति-पत्नी के रिश्ते पर केंद्रित है। खेसारी की आवाज में लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं लोग कमेंट बॉक्स में जाकर इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस  गाने को आदिशक्ति नाम के यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया है। एक्टर के अलावा खेसारी अच्छे गायक भी हैं। उनके गाए गाने यूपी-बिहार के लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब तक वह कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। खेसारी के इस नए गाने को स्टूडियो में ही फिल्माया गया है। वीडियो में खेसारी को माइक पर खड़े होकर गाते देखा जा सकता है। इसके अलावा वीडियो में फीमेल सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


श्याम सुंदर ने इस गाने को अपने संगीत से सजाया है, जबकि बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। यह गाना रिलीज होते ही लोगों के जुबान पर चढ़ने लगा है। इससे पहले उनका गाना हरदी लागे जान के रिलीज हुआ था, जो अब तक 74 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने को अन्नपूर्णा फिल्म के यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया था। केवल चार दिनों में ही यह गाना जबरदस्त हिट हो चुका है। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी ने बतौर गायक ही अपने करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। गायकी में हिट रहने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अभिनय के क्षेत्र में भी जबरदस्त शोहरत हासिल की। मौजूदा समय में उनके लाखों फैंस हैं जो उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed