फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khesari lal yadav film doli saja ke rakhna released actor request to fans and said Bhojpuri cinema needs you

Bhojpuri: ‘भोजपुरी सिनेमा को आपकी जरूरत’, अपनी फिल्म की रिलीज से पहले खेसारी लाल ने फैंस से क्यों कही यह बात?

Fri, 02 Sep 2022 03:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 02 Sep 2022 03:07 PM IST
सार

खेसारी लाल यादव ने अपनी फिल्म 'डोली साजकर रखना' की रिलीज से पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए भोजपुरी सिनेमा का साथ देने की बात कही है। 

विज्ञापन
Khesari lal yadav film doli saja ke rakhna released actor request to fans and said Bhojpuri cinema needs you
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, अब खेसारी और आम्रपाली की नई फिल्म 'डोली सजाकर रखना' रिलीज हो गई है। इस फिल्म की रिलीज के बीच खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने तमाम फैंस से अनुरोध करते हुए भोजपुरी सिनेमा का साथ देने की बात कही है। 

विज्ञापन

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो लगभग 10 मिनट का है। इस वीडियो में खेसारी ने फैंस से उनकी फिल्म 'डोली सजाकर रखना' को प्यार देने की बात कही है। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं, 'कल हमारा एक बेहतरीन सिनेमा रिलीज हो रहा है, जिसका नाम डोली सजाकर रखना है। इसमें हमारे और आम्रपाली के साथ कई कलाकार हैं। हमें प्यार और आशीर्वाद दीजिएगा। हर शख्स ने फिल्म में 110 प्रतिशत दिया है और काफी समय बाद हमारी फिल्म को सिनेमा में रिलीज होने का मौका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे अभिनेता ने कहा कि सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि जिस तरह से दूसरी भाषा की फिल्मों को प्यार मिल रहा है हमें भी वैसा ही प्यार मिले। हम हर दिन एक बेहतरीन सिनेमा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आप सभी का मनोरंजन करें और उस चीज से समाज को भी कुछ दे सकें। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

विज्ञापन

इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने उन लोगों को भी आड़े हाथ लिया, जो उन्हें निशाना बनाना के एक भी मौका नहीं छोड़ते। अभिनेता ने कहा कि हमारा एक गाना काफी पसंद किया गया लेकिन गाने पर खूब सारी स्ट्राइक आई। ऐसा किसने किया? इस पर मैं अभी किसी का नाम नहीं लूंगा। लेकिन ज्यादा परेशानी हुई तो हम उन्हें अच्छे से बताएंगे। अगर भोजपुरी समाज कुछ अच्छा करने की कोशिश करता है और कोई उसमें परेशानी खड़ी करता है तो उससे भोजपुरी समाज और अपनी भाषा भी डिस्टर्ब होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed