{"_id":"61f8214dff606a449a47e2cf","slug":"khesari-lal-and-akshara-singh-new-song-will-be-released-on-valentine-day-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: वैलेंटाइन डे पर खेसारी लाल-अक्षरा सिंह फैंस को देंगे तोहफा, रिलीज होगा ये गाना, देखें एक झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: वैलेंटाइन डे पर खेसारी लाल-अक्षरा सिंह फैंस को देंगे तोहफा, रिलीज होगा ये गाना, देखें एक झलक
Mon, 31 Jan 2022 11:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:25 PM IST
सार
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव वैलेंटाइन डे के मौके पर फैंस के लिए एक गाना लेकर आ रहे हैं, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह खेसारी लाल का गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के शानदार कलाकार हैं। दोनों की फिल्में और गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन जब भोजपुरी गाने ‘पानी पानी’ में अक्षरा और खेसारी एक साथ नजर आए, तो धमाल मचा दिया। इस गाने में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी वजह से दोनों का ये गाना साल 2021 का सबसे पॉपुलर गाना बन गया। वहीं, अब खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए आ रही है। दोनों अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ रहे हैं, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगा। इस गाने की एक झलक भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
विज्ञापन
सामने आया गाने का टीजर
यू-ट्यूब पर खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के नए गाने की एक झलक दिखाई गई है। फैंस के लिए गाने का टीजर शेयर किया गया है, जो कुछ सेकंड का है। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री काफी सुंदर लग रही है। एक तरफ अक्षरा सिंह हैं जो ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। वीडियो में अक्षरा अपना धाकड़ अंदाज दिखाने में पीछ नहीं रह रही हैं। वहीं, बाद में खेसारी लाल दिखाई देते हैं, जो काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों का ये गाना यकीनन प्यार करने वालों के लिए एक तोहफा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी-पानी ने मचाया था धमाल
बीते साल ही बादशाह के ‘पानी-पानी’ गाने का भोजपुरी वर्जन आया था। इस गाने में बादशाह के साथ खेसारी और अक्षरा सिंह ही मौजूद थे। ये गाना रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छा गया था। इस गाने को अब तक 65 मिलियन (साढे छह करोड़) से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा ऐसे ही बढ़ रहा है।
भोजपुरी के सुपरस्टार हैं अक्षरा और खेसारी
अक्षरा सिंह की बात करें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। वहीं, खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी में फिल्म 'साजन चले ससुराल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज के समय में दोनों ही इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।