फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron ke khiladi 13 rohit shetty gets top finalists aisha arijit shiv know who will win trophy

Khatron Ke Khiladi 13: 'खतरों के खिलाड़ी' को मिले पांच फाइनलिस्ट, इस प्रतिभागी को मिल सकता है जीत का खिताब

Sun, 01 Oct 2023 12:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 01 Oct 2023 12:31 PM IST
सार

टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अब इस शो का तेरवाहं सीजन यानी 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रसारण चल रहा है।

विज्ञापन
Khatron ke khiladi 13 rohit shetty gets top finalists aisha arijit shiv know who will win trophy
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अब इस शो का तेरवाहं सीजन यानी 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रसारण चल रहा है। यह शो भी खूब पसंद किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस शो को अब अपने टॉप 5 फाइलिस्ट मिल गए हैं। अब यह शो और भी ज्यादा मेजदार होने वाला है। बता दें कि इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस रोमांचक शो के प्रतिभागी जान हथेली पर रखकर खतरों का सामना करते हैं।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते के एपिसोड में सौंदस मौफकीर का शो से पत्ता कट गया था तो वहीं इस हफ्ते भी शो में एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है, जिसलके बाद शो में बस कुछ ही कंटेस्टेंट्स बचे होंगे। अब 'खतरों के खिलाड़ी 13' के आने वाले हफ्ते में और भी दमदार और धमाकेदार चीजें देखने को मिलने वाली है। शो के हर एपिसोड में सस्पेंस देखने को मिल रहा है। वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी 13' के टॉप 5 फाइनलिस्ट की के नाम भी सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Khatron ke khiladi 13 rohit shetty gets top finalists aisha arijit shiv know who will win trophy
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार के रियलिटी शो में टेलीविजन इंडस्ट्री, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों को लिया गया। इन सभी ने शो में तमाम खतरों का सामना किया और हारी बाजी को भी जीत कर दिखाया। खतरों के खिलाड़ी 13 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को शॉक दिया गया। इस टास्क को जिसने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फेस किया, वह टिकट टू फिनाले राउंड में जाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

बता दें कि, ऐश्वर्या शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 13' की पहली फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने टिकट टू फिनाले जीत लिया है। ऐश्वर्या के अलावा शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, डीनो जेम्स और नायरा बनर्जी भी फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हैं। इनमे से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। फिनाले राउंड में और भी खतरनाक टास्क कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करने को दिया जाएगा। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है।

यह भी पढ़ें: कन्नड़ अभिनेता नागभूषण की कार से दंपती को लगी टक्कर, महिला का निधन और पुरुष की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed