फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron ke khiladi 12 promo rubina dilaik and mohit malik argument over stunts video viral on social media

KKK 12: रुबीना दिलैक की इस बात पर भड़के मोहित मलिक, स्टंट से पहले दोनों के बीच जमकर हुआ हाई वोल्टेड ड्रामा

Mon, 01 Aug 2022 06:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 01 Aug 2022 06:13 PM IST
सार

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' अपने स्टंट के अलावा कंटेस्टेंट्स के बीच बहस की वजह से भी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के नए वीडियो में रुबीना दिलैक और मोहित मलिक के बीच बहस देखने को मिली।

विज्ञापन
Khatron ke khiladi 12 promo rubina dilaik and mohit malik argument over stunts video viral on social media
मोहित मलिक, रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'खतरों के खिलाड़ी' टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है, जो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो का सीजन 12 आ रहा है, जिसमें टीवी के लोकप्रिय कलाकार खतरनाक स्टंट्स का सामना कर रहे हैं। लेकिन इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। बीते दिनों, शो में रुबीना दिलैक और कनिका मान के बीच बहस देखने को मिली थी। वहीं, अब रुबीना और मोहित मलिक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दोनों स्टंट शुरू होने से पहले खूब लड़ते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

दरअसल, मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच स्टंट नहीं बल्कि बहस हो रही है। इस वीडियो में रुबीना दिलैक और मोहित मलिक खूब बहस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट दो टीम में बंटे हुए हैं और स्टंट सांपों के बीच का है। मोहित अपनी टीम से रुबीना का नाम लेते हैं। लेकिन रुबीना सांप से डर बताकर टास्क करने के लिए मन कर देती हैं। तब मोहित कहते हैं कि उन्हें टीवी पर दिखने के लिए स्टंट करना था। आगे मोहित ये भी कहते हैं कि तुमने कल ही बोला था। वरना ये दोनों (जन्नत जुबैर और कनिका मान) भी कर सकते थे।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, मोहित ये भी कहते हैं कि तुम्हें स्टंट करना था क्योंकि तुम बीते एपिसोड में दिखी नहीं थी और अब तुम्हें टीवी पर दिखना था। इस पर रुबीना भी भड़कते हुए कहती हैं कि तुम्हें क्या लगता है मैं यह सब दिखने के लिए कह रही हूं। हालांकि, इस पूरी बहस के बाद रुबीना रोने भी लग जाती हैं, जिसके बाद सब उन्हें चुप करवाते हैं। दर्शकों के बीच अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने रुबीना का सपोर्ट किया है और उन्हें मजबूत रहने की बात कही है। इस वीडियो पर कई फैंस ने 'स्ट्रोंग रहो रुबीना' कमेंट में लिखा है। हालांकि, इस प्रोमो से ये तो साफ हो गया कि इस वीकएंड पर फैंस को शो में काफी सारा मसाला मिलने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed