फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KGF Star Yash And Wife Radhika blessed with baby boy

दूसरी बार पिता बने KGF के सुपरस्टार यश, राधिका पंडित ने दिया बेटे को जन्म

Wed, 30 Oct 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 30 Oct 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
KGF Star Yash And Wife Radhika blessed with baby boy
KGF ACTOR

पिछले साल की सबसे धमाकेदार और पॉपुलर फिल्मों में से एक केजीएफ के सुपरस्टार यश के घर एक और नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। यश की पत्नी राधिका पंडित ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। यश को पहले से बेटी है जिसका नाम आर्या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका को बैंगलूरू के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

विज्ञापन


दूसरी बार गर्भवती होने की खबर खुद राधिका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी शावर की फोटो शेयर करके की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी गर्ल गैंग ने उनके लिए सरप्राइज प्लान किया था।
विज्ञापन


दीपावली की बधाई देते हुए यश ने अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में यश के साथ उनकी पत्नी राधिका और 10 महीने की बेटी आर्या थी। अपनी बेटी की पहली दिवाली पर यश और उनकी पत्नी काफी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नड़ फिल्मों के स्टार यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्मों की ही एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी और 2018 में इनके घर पहली संतान आई थी। अब दूसरे बच्चे के लिए यश के फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते नहीं थक रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed