KGF Chapter 2: 27 मार्च को आएगा KGF 2 का ट्रेलर, 14 अप्रैल को रिलीज होगी यश और संजय दत्त की फिल्म
यश और संजय दत्त स्टारर केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) का ट्रेलर 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। संजय फिल्म में अधीरा का नेगेटिव रोल निभाएंगे जिनका पहला लुक भी मेकर्स द्वारा जारी किया जा चुका है।
विस्तार
साल 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म केजीएफः चैप्टर 1 की सक्सेस के बाद दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट यानी केजीएफ 2 का इतंजार है। फिल्म के कई सारे पोस्टर्स भी रिलीज किए जा चुके हैं। अब यश और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है।
27 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर
मेकर्स ने एलान किया है कि 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया गया है जिसमें यश का लुक काफी दमदार है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- तूफान से पहले हमेशा एक गड़गड़ाहट होती है...
There is always a thunder before the storm ⚡#KGFChapter2 Trailer on March 27th at 6:40 pm.
विज्ञापन विज्ञापन
Stay Tuned: https://t.co/QxtFZcv8dy@Thenameisyash @prashanth_neel@VKiragandur @hombalefilms @HombaleGroup @duttsanjay @TandonRaveena @SrinidhiShetty7
#KGF2TrailerOnMar27 pic.twitter.com/4TBuGaaUKh — Hombale Films (@hombalefilms) March 3, 2022
कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू तमिल और मलयालम भाषा में डब किया गया है। केजीएफ 2 इसी साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के सेटेलाइट राइट्स जी तमिल, जी तेलुगू, जी केरलम और जी कन्नड़ ने खरीदे हैं।
रवीना और संजय दत्त भी दिखेंगे फिल्म में
फिल्म के पहले भाग की तरह इसमें भी यश और श्रीनिधी शेट्टी लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। संजय फिल्म में अधीरा का नेगेटिव रोल निभाएंगे उनका पहला लुक भी जारी किया जा चुका है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है।