फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KGF Chapter 2 star Yash apologies to media for being late at press event sanjay dutt raveena tandon

KGF Chapter 2: इवेंट में डेढ़ घंटे देरी से पहुंचने पर नाराज मीडिया ने पूछा सवाल, यश ने अपने जवाब से जीत लिया दिल

Tue, 12 Apr 2022 02:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 12 Apr 2022 02:58 PM IST
सार

'केजीएफ चैप्टर 2' की टीम फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी सिलसिले में जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यश डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे तो नाराज मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया। इस सवाल के जवाब में जो बात यश ने कही वो लोगों का दिल छू गई। 

विज्ञापन
KGF Chapter 2 star Yash apologies to media for being late at press event sanjay dutt raveena tandon
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। इससे पहले फिल्म की टीम प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यश एक शहर से दूसरे शहर फिल्म के प्रमोशन के लिए दौड़ लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में आंध्र प्रदेश में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। यश इवेंट में डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे तो नाराज मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया, जिसके जवाब ने सबका दिल जीत लिया। 

विज्ञापन

यश ने मीडिया वालों से विनम्रता से माफी मांगते हुए कहा कि मुझे पता नहीं था कि 11 बजे का इवेंट है। मुझे जहां जाने के लिए कहा जा रहा है, मैं वहां जा रहा हूं। आप लोगों ने देरी की बात उठाई तो मुझे इसकी जानकारी हुई। मुझे समय की कीमत पता है, इसलिए मेरी माफी को स्वीकार करें क्योंकि मुझे नहीं पता था कि आप लोगों को यहां कितने बजे बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

KGF Chapter 2 star Yash apologies to media for being late at press event sanjay dutt raveena tandon
यश - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे यश ने कहा कि हम प्राइवेट जेट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हमें लैंडिंग और टेक ऑफ करने में थोड़ा समय लग रहा है। आप सबको इंतजार कराने के लिए तहे दिल से माफी चाहता हूं। इससे पहले 'पुष्पा' फिल्म के प्रमोशन के दौरान अल्लू अर्जुन को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ा था। एक इवेंट में उनके देरी से आने का कारण पूछा गया था तो उन्होंने भी प्राइवेट जेट्स की वजह से देरी होने की बात कही थी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि 'केजीएफ चैप्टर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही लग रहा है। वहीं, फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, मालविका अविनाश, प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed