फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KGF Chapter 2 OTT Release Amazon Prime Video Zee acquires Satellite Rights of Yash Sanjay Dutt Raveena Tandon movie

KGF Chapter 2: केजीएफ 2 का बढ़ा क्रेज, सैटेलाइट प्रीमियर के लिए अभी से शुरू हुई विज्ञापनों की बुकिंग

Fri, 15 Apr 2022 08:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 15 Apr 2022 08:49 AM IST
सार

सिनेमाघरों में एक्शन ड्रामा फिल्म का मजा लेने के बाद अब लोग इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यश अभिनीत फिल्म केजीएफ: चैप्टर 1 पहले से ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। 

विज्ञापन
KGF Chapter 2 OTT Release Amazon Prime Video Zee acquires Satellite Rights of Yash Sanjay Dutt Raveena Tandon movie
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

केजीएफ चैप्टर 2..... प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। पहले दिन ही यश अभिनीत फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर’, प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ समेत कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यदि हम फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, केजीएफ के दूसरे भाग ने अपने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रवीना टंडन और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म का क्रेज इस कदर देखने को मिल रहा है कि सैटेलाइट और ओटीटी प्रीमियर के लिए कंपनियों ने अभी से ही अपने विज्ञापन के स्लॉट की बुकिंग करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी केजीएफ चैप्टर 2?
सिनेमाघरों में एक्शन ड्रामा फिल्म का मजा लेने के बाद अब लोग इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यश अभिनीत फिल्म केजीएफ: चैप्टर 1 पहले से ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है, वहीं अब इसका दूसरा भाग भी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केजीएफ: चैप्टर 2. थिएटर रिलीज के आठ सप्ताह बाद ही ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर?
ओटीटी के अलावा फिल्म को छोटे पर्दे पर भी रिलीज किए जाने की तैयार की जा रही है। मेकर्स ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 'जी' को बेच दिए हैं। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी तमिल, ज़ी तेलुगू, ज़ी कन्नड़ और ज़ी केरलम पर होगा। जबकि हिंदी डब वर्जन का प्रीमियर सोनी मैक्स द्वारा किया जाएगा। फिल्म को अभी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 48 घंटे भी नहीं हुए हैं, और विज्ञापन दाता पहले से ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए स्लॉट बुकिंग की लाइन में लग गए हैं। 

विज्ञापन

ओटीटी और सैटेलाइट बुकिंग से हुई इतनी कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार केजीएफ: चैप्टर 2 के टेलीविजन प्रीमियर राइट्स 100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने प्रशांत नील की फिल्म को 55 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed