फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KGF Actor Yash wants people to not make north south difference and not to say bad thing about Bollywood

Yash: 'साउथ बनाम बॉलीवुड' नहीं चाहते केजीएफ स्टार यश, बोले- तुलना करने से होगा नुकसान

Fri, 23 Dec 2022 02:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 23 Dec 2022 02:30 PM IST
सार

साउथ में फिल्में चलने और बॉलीवुड में फिल्मे फ्लॉप होने पर केजीएफ सुपरस्टार यश ने खुलकर अपनी बात रखते हुए लोगों से अनुरोध किया है की दोनों इंडस्ट्री का सामान करें ।

विज्ञापन
KGF Actor Yash wants people to not make north south difference and not to say bad thing about Bollywood
यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर काफी समय से बहस चल रही है। बॉक्स ऑफिस साल की शुरुआत से ही साउथ के लिए बढ़िया साबित हुआ, तो बॉलीवुड की कई फिल्में ढेर हो गईं। इसी वजह से साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच दूरियां बढ़ती चली जा रही हैं । इस मुद्दे पर काफी समय से बहस चल रही है कि आखिर क्या वजह है कि बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले साउथ की फिल्में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। अब इस पर केजीएफ स्टार यश ने अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान यश ने लोगों से अपील की कि हमको नॉर्थ और साउथ की तुलना करना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कर्नाटक के लोग किसी दूसरी इंडस्ट्री को नीचा दिखाएं, क्योंकि हमने भी ऐसा फेस किया है। पहले जब हमारी फिल्में नहीं चला करती थीं, हमारे साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया जाता था। हमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यश कहते हैं कि मुझे अच्छा नहीं लगता जब कोई बॉलीवुड का मजाक उड़ाना शुरू कर देता है सिर्फ यह कहते हुए कि बॉलीवुड कुछ नहीं है, यह सरासर गलत है। मैंने वहां से बहुत कुछ सीखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे यश कहते हैं कि एक अच्छे देश से होने के नाते हमें बेहतरीन फिल्में और थिएटर्स बनाने चाहिए। और साथ ही हमें एक दूसरे से अपनी तुलना न करते हुए बल्कि इस चीज पर फोकस करना चाहिए कि हम कैसे एक साथ मिलकर दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यश ने युवा पीढ़ी को सलाह देते हुए कहा कि खुद से मत लड़ो, बाहर जाओ और दुनिया से लड़ो।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो यश की फिल्म 'केजीएफ 1' जो साल 2018 में आई थी तो उसका सीक्वल  'केजीएफ चैप्टर 2' इसी साल रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। रॉकी भाई बन यश दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। 'केजीएफ चैप्टर 2' यश के साथ में रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और संजय दत्त भी नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed