'केसरी' का कलेक्शन दूसरे दिन ही 20 फीसदी से ज्यादा गिरा, फिर भी कायम है 100 करोड़ की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर होली के दिन की बेहतरीन ओपनिंग लेने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के कलेक्शन में दूसरे दिन ही 20 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं को अब भी उम्मीद है कि ये फिल्म पहले हफ्ते में सौ करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। अक्षय कुमार की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी' होली के दिन (21 मार्च) देश विदेश के सिनेमाघरों में बहुत जोर-शोर से रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले सलमान खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस करने वाले थे। सलमान खान इस प्रोजेक्ट से इसी कहानी पर अजय देवगन के भी फिल्म बनाने के एलान के बाद हट गए थे। बाद में करण जौहर ने तमाम और निर्माताओं को साथ लेकर ये फिल्म पूरी की।
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग से लेकर इसके प्रचार पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च हुए। फिल्म को जी स्टूडियोज ने रिलीज किया है लेकिन फिल्म का पूरा प्रचार-प्रसार करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की मार्केटिंग टीम ने ही संभाला। इस टीम ने अक्षय को सुरक्षाकर्मियों के बीच घुमाया, लाल किले पर ले गए और भी तमाम करतब अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रचार-प्रसार में किए। अक्षय कुमार की अपनी भी फैन फॉलोइंग कम नहीं है, दूसरे फिल्म के साथ केसरी नाम जुड़ने से भी दर्शकों को इस फिल्म में देशभक्ति की खुशबू आती दिखी।
फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार जब पहले दिन किया तो धर्मा प्रोडक्शंस ने इस आंकड़े को लेकर बाकायदा प्रेस रिलीज जारी की, लेकिन शुक्रवार के आंकड़ों को लेकर अभी तक कोई बयान करण जौहर की कंपनी की तरफ से जारी नहीं हुआ है। बाजार के सूत्र बताते हैं कि 'केसरी' का कारोबार दूसरे दिन 20 फीसदी से भी ज्यादा गिर जाने से फिल्म के वितरक और प्रदर्शक सकते हैं। उन्हें उम्मीद थी कि होली वाले दिन लोगों के रंग में व्यस्त होने के कारण अगर फिल्म ने 21 करोड़ कमा लिए हैं तो अगले दिन तो कारोबार बढ़ेगा। लेकिन, ये गिरकर 17 करोड़ रुपये से नीचे भी चला गया। अब फिल्म निर्माताओं को इसके शनिवार और रविवार को बढ़ने की उम्मीद है।