Kedarnath: फिल्म के 3 साल पूरे होने पर सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, लिखा ये भावुक नोट
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म में उनके सह-कलाकार रहे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ हादसे पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' ने हाल ही में अपने 3 साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म में उनके सह-कलाकार रहे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। फिल्म से जुड़ी अपनी यादें और अभिनेता को याद करते हुए सारा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक भावुक नोट भी लिखा। फिल्म में सुशांत ने मंसूर का किरदार निभाया था। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह आज मंसूर को मिस कर रही हैं। साथ ही फिल्म की सफलता का श्रेय उन्हें देते हुए बताया कि यह उनके लिए हमेशा खास रहेगा। अंत में सारा ने फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को धन्यवाद भी दिया।
अपने पोस्ट को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, "3 साल पहले मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ। मैं एक अभिनेत्री बन गई और मेरी पहली और सबसे खास फिल्म रिलीज हुई। मुझे नहीं पता कि मैं कभी यह समझा पाऊंगी कि केदारनाथ मेरे लिए कितनी मायने रखती है- वो जगह, वो फिल्म, यादें, सब। लेकिन आज मैं वास्तव में अपने मंसूर को याद कर रही हूं।"
विज्ञापन विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा, ‘सुशांत के अटूट समर्थन, निस्वार्थ मदद, निरंतर मार्गदर्शन और दयालु सलाह के कारण ही मुक्कू आपके दिल तक पहुंचने में सक्षम थी। केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक। आपको हमेशा याद करूंगी सुशांत। मुझ पर विश्वास करने के लिए रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक कपूर का धन्यवाद।
इससे पहले फिल्म के निर्माता अभिषेक कपूर ने भी फिल्म के तीन साल पूरे होने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए फिल्म की पूरी कास्ट और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।