फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KBC 15 Host Amitabh Bachchan reveals he was hired for polio campaign due to his angry young man image

Amitabh Bachchan: जानें पोलियो कैम्पेन के लिए बिग बी को क्यों किया गया था हायर? एक्टर ने शो में किया खुलासा

Wed, 23 Aug 2023 10:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 23 Aug 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
KBC 15 Host Amitabh Bachchan reveals he was hired for polio campaign due to his angry young man image
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे चर्चित गेम शो 'केबीसी' के 15वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो की धमाकेदार शुरुआत के बाद इसमें एक से बढ़कर एक प्रतियोगी हॉट सीट पर बैठकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही बिग बी हर बार कि तरह इस बार भी बीच-बीच में प्रतियोगियों से चर्चा-परिचर्चा कर लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शो के बीते एपिसोड की शुरुआत में चंद्रयान 3 को लेकर देशवासियों को बधाई दी और कुछ लाइन्स भी कहीं। इसके अलावा उन्होंने सामने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट कुनाल सिंह के सामने 50 लाख का सवाल रखा और पोलियो का एड क्यों मिला, इसका भी खुलासा किया।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' में हर बार की तरह अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर किया। वह अपनी फैमिली से लेकर काम के बारे में कुछ न कुछ बताते रहते हैं। इस बार एक्टर ने पोलियो कैम्पेन से जुड़ने का वाकया शेयर किया। बताया कि इस कैम्पेन के डायरेक्टर ने उन्हें उनकी 'एंग्री यंग मैन' की इमेज की वजह से हायर किया था क्योंकि लोग अपने बच्चों को टीका लगवाने की डायरेक्टर की गुहार नहीं सुन रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 15 Host Amitabh Bachchan reveals he was hired for polio campaign due to his angry young man image
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनसे कहा गया, 'आप डांट दीजिए।' बाद में, WHO के अधिकारियों ने भारत के एक गांव का दौरा किया और एक महिला से पूछा कि उसने अपने बच्चे को टीका लगाने का फैसला क्यों किया? तो उसने कहा, 'अमिताभ जी गुस्सा हो रहे थे तो हमने कर दिया।' बता दें कि एक्टर साल 2005 से इस मुहिम के ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में जुड़े हुए हैं और हर साल उनका एक विज्ञापन अलग मैसेज के साथ जरूर आता है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। वह 70 से दशक से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह प्रभास और दीपिक पादुकोण के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे, जो कि 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ वह 'गणपत' में भी अहम भूमिला में नजर आएंगे। इसके पहले वह 'ऊंचाई', 'गुडबाय', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी मूवीज कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed