फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaur B Akhil Sachdeva win hearts with their melodious collaboration for MixTape Punjabi Season 2

कौर बी- अखिल सचदेवा की जोड़ी ने जीता सबका दिल, 'मिक्सटेप पंजाबी सीजन 2' में दिखी जबरदस्त जुगलबंदी

Wed, 27 Nov 2019 05:04 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 27 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Kaur B Akhil Sachdeva win hearts with their melodious collaboration for MixTape Punjabi Season 2
अखिल सचदेव और कौर बी - फोटो : सोशल मीडिया

टी सीरीज के 'मिक्स टेप पंजाबी' सीजन 2 के शुरुआती तीन एपिसोड की सफलता के बाद अमेजन प्राइम म्यूजिक संगीत प्रेमियो के लिए इसका चौथा एपिसोड लेकर आ चुका है। 24 नवंबर को सामने आए इसके चौथे एपिसोड में अखिल सचदेव और कौर बी की आवाज से सजे 'चन किथां' और 'मेरे सोनेया' संगीत प्रेमियो के लिए एक अनूठी रचना है 

विज्ञापन


जहां अखिल इस साल रोमांटिक सॉन्ग 'तेरा बन जाऊंगा' (कबीर सिंह)  तो वहीं कौर बी अपने पिछले पंजाबी गाने 'काफिर' के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। अखिल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'टी सीरीज के मिक्सटेप पंजाबी सीजन 2 को शूट करना हमेशा रोमांचक अनुभव रहता है। जब से यह शुरू हुआ है तब से मैं इसका हिस्सा हूं। दूसरी सीजन की बात करें तो इसका सेट बड़ा हो चुका है वहीं मेकर्स भी दूसरे तरीके साथ गाने को शूट कर रहे हैं। सभी देख सकते हैं कि कौर और मैंने इस दौरान काफी आनंद उठाया। उन्होंने आगे बताया कि वह पिछले करीब दस सालों से लगातार परफॉर्म कर रहे हैं। इस वजह से अब वह आसानी से अच्छी प्रस्तुति देते हैं। उनके अनुसार भीड़ के साथ जुड़ना सबसे बेहतरीन चीज है।

विज्ञापन

Kaur B Akhil Sachdeva win hearts with their melodious collaboration for MixTape Punjabi Season 2
पंजाबी सिंगर कौर बी

वहीं कौर बी ने कहा, 'यह कमाल का शूट था। मिक्सटेप के साथ यह मेरा पहला अनुभव था। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अखिल सचदेव के साथ काम करने का मौका मिला। यह अनुभव साधारण गाने से कहीं अलग रहा क्योंकि इसमें हम दो गानों को एक में ही गाते हैं। मैं इस अनूठे अनुभव के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।'

गाने की शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, निर्देशक विनय सप्रू कहते हैं,  'अखिल और कौर बी का एपिसोड हमारे सबसे पसंदीदा में से एक है क्योंकि यह बहुत मधुर है और हीर-रांझा और रोमियो-जूलियट जैसे पुराने क्लासिक रोमांस की यादों को वापस लाता है। शूट के दौरान अखिल और कौर के बीच हीर-रांझा के तरह की केमिस्ट्री थी। जिस तरह से, वे दोनों बातचीत कर रहे थे और मंच पर एक साथ गा रहे थे वह बहुत मनमोहक था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed