KBC 15: अंधविश्वासी हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन? 'केबीसी 15' में बिग बी ने किया सच का खुलासा
टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 को लेकर काफी बज बना हुआ है। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो अंधविश्वासी है या नहीं?
विस्तार
टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 को लेकर काफी बज बना हुआ है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बी के पूछे गए सवालों का जवाब देकर अब तक कई प्रतिभागी लाखों रुपये जीत चुके हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन खुद को लेकर नए-नए खुलासे भी करते नजर आते हैं। बीते एपिसोड में महानायक ने बताया कि वो अंधविश्वासी है या नहीं?
रेस्त्रां खोलेंगे सौरभ सेनगुप्ता
शो में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेलते हुए छत्तीसगढ़ के सौरभ सेनगुप्ता हॉट सीट पर पहुंचे। इस दौरान बिग बी ने उससे पूछा कि वह जीती हुई राशि का क्या करेगें, जिसके जवाब में सौरभ ने बताया कि वह बहुत अच्छा खाना बनाते हैं इसलिए उनका सपना है कि वह खुद का रेस्त्रां खोलें। साथ ही दोनों के बीच अंधविश्वास को लेकर भी चर्चा हुई।
Aabid Surti: ‘बहादुर’ के रचयिता की अंडरवर्ल्ड से दोस्ती, डोंगरी के फुटपाथ पर जन्मी 'सूफी' की पटकथा
अंधविश्वास को लेकर कही यह बात
सौरभ ने बताया कि वह अंधविश्वासी हैं और घर छोड़ने से पहले कोशिश करते हैं कि वो पर्टिकुलर शख्स का चेहरा न देखें, क्योंकि फिर पूरा दिन भाग-दौड़ में ही निकल जाता है। बिना किसी का नाम लिए वह बताते हैं कि अगर वह उस व्यक्ति से मिलते हैं तो वह चकमा दे देते हैं।
अंधविश्वासी हैं बिग बी!
इसके बाद उन्होंने शो अमिताभ से सवाल किया कि क्या वो अंधविश्वास में विश्वास करते हैं, जिसके जवाब में बिग बी ने कहा , "हम नहीं करते पर हमारा जो गाड़ी चलाता है वो मानता है.. बिना वजह गाड़ी घुमा देगा और जब मैं पूछूंगा तो वह जवाब देंगे कि एक काली बिल्ली रास्ता काट गई।" वह इसके बारे में बात करते हुए हंसते हैं और लोगों को बताते हैं कि अंधविश्वास पर विश्वास न करें क्योंकि यह जीवन को बर्बाद कर देता है।
यह भी पढ़ें- Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ बनी आयुष्मान की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल