{"_id":"63974fc6bbbce031fd0fb7c5","slug":"kaun-banega-crorepati-14-is-nearing-its-season-finale-soon-amitabh-bachchan-shares-a-note-on-blog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: खत्म होने जा रहा है 'केबीसी 14', ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: खत्म होने जा रहा है 'केबीसी 14', ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी
Mon, 12 Dec 2022 09:35 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:35 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए केबीसी 14 के ऑफ एयर होने की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' जल्द ही खत्म होने वाला है! खुद अमिताभ बच्चन ने इस बारे में जानकारी साझा की है। दर्शकों के बीच अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का जबरदस्त क्रेज रहता है। इस शो में प्रतिभागियों के साथ गेम खेलने के अलावा अमिताभ बच्चन उनसे दिलचस्प बातें भी शेयर करते नजर आते हैं। हालांकि, अब यह शो खत्म होने की कगार पर है। बिग बी ने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि 'इस शो के लिए शूटिंग अब खत्म होने की कगार पर है।' अमिताभ बच्चन ने कहा कि शो में आए प्रतिष्ठित सेलिब्रिटीज और पर्सनैलिटीज से उन्हें काफी प्रेरणा मिली। बता दें कि अमिताभ बच्चन वर्ष 2000 में शुरू हुए इस शो को लगातार होस्ट कर रहे हैं। इस क्विज शो के सिर्फ तीसरे सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए हैं। तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
Filmy Wrap: नोरा ने जैकलीन पर किया केस और उर्फी पर फिर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
अपने ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'केबीसी समाप्ति की ओर है। इस दौरान वापसी की भावना भी बलवती हो रही है। कास्ट और क्रू को जल्द ही रुटीन में अनुपस्थिति महसूस होगी। फिलहाल शो से जाने की भावना महसूस हो रही है, लेकिन...उम्मीद है कि हम सब फिर से एक साथ होंगे..बहुत जल्द।' बिग बी ने आगे लिखा, 'शो में प्रतिष्ठित हस्तियों और व्यक्तियों से बात करने का मौका मिला, जो समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ बातचीत करना शानदार रहा और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।'
Golden Globe Awards 2023: विदेश में 'आरआरआर' का जलवा बरकरार, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की दो कैटेगरी में हुई नॉमिनेट
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, 'जाना थोड़ा अजीब लगता है। शो खत्म होने पर कुछ खोने की भावना महसूस हो रही है।' वैसे 'केबीसी 14' के ऑफ एयर होने की खबर से फैंस भी निराश हैं। उन्हें जल्द ही इसके अगले सीजन का इंतजार है। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आए। जल्द ही वह प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगे।
Bollywood: सैफ-करीना से लेकर निक-प्रियंका तक, बॉलीवुड के इन मशहूर जोड़ों को एज गैप की वजह से होना पड़ा ट्रोल