पहली बार ब्लाइंड से कैटरीना ने कराया फोटोशूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने एक ब्यूटी ब्रांड के लिए नेत्रहीन फोटोग्राफर से फोटोशूट करवाया है। कैटरीना ने ब्लाइंड फोटोग्राफर भावेश पटेल के साथ यह फोटोशूट किया है। फोटोशूट का एक वीडियो बुधवार को वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट पर लॉन्च किया गया।
'परफ्यूम पोट्रेट्स' नाम का इस वीडियो में नेत्रहीन फोटोग्राफर भावेश ने बताया है कि उन्होंने कैटरीना की तस्वीरों को अपने हाथों से महसूस किया है। भावेश ने एक बयान में कहा, 'मैंने उनकी हर तस्वीर उस महक से ली, जो मेरे दिमाग में बसी है।'
इंडस्ट्री में पहली बार हुआ है ऐसा फोटोशूट
आज कैटरीना बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक हैं। फिर भी उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। ब्यूटी शोप कंपनी लक्स के लिए उन्होंने यह फोटोशूट कराया है।
फोटोग्राफर भावेश जन्म से नेत्रहीन हैं। सूत्रों की माने तो भावेश को इस फोटोशूट के लिए इंडस्ट्री के मानकों के अनुसार फीस अदा की गई है। दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी नेत्रहीन फोटोग्राफर से इस तरह का कमर्शियल फोटोशूट करवाया गया है। इस फोटोशूट को भावेश और कटरीना ने बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया हैं।