कैटरीना को जिस बात का डर था वही हो गया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकनी चमेली आइटम नंबर के बाद कैटरीना किसी ऐसे रूप में पर्दे पर नहीं आईं कि दर्शकों की उनके प्रति दीवानगी दिखे। फ्लॉप फिल्मों और रणबीर कपूर से ब्रेक-अप के बाद उनका करिअर ढलान पर दिखने लगा। कैटरीना वापसी के लिए पूरा दम लगा रही हैं।
2016 कैटरीना कैफ के लिए लगातार कठिनाइयां पैदा कर रहा है। रणबीर कपूर के साथ लिव-इन छूटने और प्यार टूटने के बाद कैटरीना करिअर के लिहाज से भी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पिछले साल बड़ी फ्लॉप फिल्म फैंटम के झटके से वह उबर भी नहीं सकी थीं कि साल की शुरुआत में उनकी फितूर सुपरफ्लॉप हो गई। इन दिनों बिना किसी फिल्म के वक्त गुजार रहीं कैटरीना को हाल में एक और झटका लगा है।
खबर है कि एक प्रतिष्ठित क्लोदिंग लाइन ने भी कैटरीना का अनुबंध बढ़ाने से इंकार कर दिया है। कपड़ों के इस ब्रांड को लगता है कैटरीना अब उतनी ‘युवा’ नहीं रह गईं कि नई पीढ़ी को आकर्षित कर सकें। नतीजा यह कि इस ब्रांड ने कैटरीना के मुकाबले कहीं फ्रेश चेहरे को साइन कर लिया है! ब्रांड जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही करेगा।
अपनी तरफ ध्यान खींचने की कोशिश में कैटरीना
रणबीर से ब्रेक-अप के बाद से ही यह आशंकाएं थीं कि कैटरीना को ब्रांड के स्तर पर नुकसान हो सकता है। वह अब सच होकर सामने दिखने लगा है। कैटरीना के करीबियों का कहना है कि वह जानती हैं कि पिछले कुछ समय में अन्य प्रतिद्वंद्वी हीरोइनों के मुकाबले पिछड़ गई हैं। मगर वह वापसी की जबर्दस्त कोशिश में लगी हैं। वह लगातार बड़े फिल्मेकरों और ए-लिस्ट स्टार्स के साथ मुलाकातें कर रही हैं ताकि उनके साथ काम करने का मौका मिल सके। परंतु फिलहाल उनके नाम को लेकर किसी ने कोई बड़ी घोषणा नहीं की है।
उधर, रणबीर से अलग होने के बाद कैटरीना ने सारा ध्यान खुद को नए सिरे से संवारने पर लगाया। वह फिर से फिट और सेक्सी दिखने की कोशिशों में लग गई हैं। उल्लेखनीय है कि कपूर सितारे से अलगाव के कुछ ही हफ्तों के अंदर कैटरीना का पहनावा बदल गया और वह सेक्सी ड्रेसों में नजर आने लगीं। जिससे कि लोगों का ध्यान उनकी तरफ जाए।
इस बीच कैटरीना ने रणबीर के साथ लंबे समय से बन रही फिल्म जग्गा जासूस का काम करीब-करीब खत्म कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी अगली फिल्म का निर्देशन नित्या मेहता कर रही हैं। सितंबर में आने वाली इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा उनकी हीरो हैं। फिल्म में दोनों पर कई अंतरंग दृश्य और चुंबन फिल्माए जाने की खबरें चर्चा में हैं।
इस बीच बताया जा रहा है कि अनुराग बसु के सहायक रहे निर्देशक सुनील सुब्रमणि की लंबे समय से बन कर रखी रोमांटिक-सेक्स कॉमेडी फुद्दू के लिए कैटरीना ने एक प्रमोशनल गाना शूट किया है। करिअर के इस दौर में कैटरीना को कुछ टीवी कार्यक्रम ऑफर होने की भी खबरें हैं मगर वह अभी छोटे पर्दे पर आने के लिए तैयार नहीं हैं।
मुलाकात से आगे नहीं बढ़ पा रही बात
रणबीर से अलग होने के बाद कैटरीना की पूर्व बॉयफ्रेंड सलमान खान से मुलाकातें बढ़ गईं। सलमान ने अपने टीवी शो में कैटरीना की फितूर को खूब प्रमोट किया और उनकी इमेज चमकाने की कोशिश की। खबर आई कि सलमान कैटरीना संग अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म की घोषणा करेंगे। ऐसा नहीं हुआ। सलमान की अगली फिल्म निर्देशक कबीर खान की ट्यूबलाइट होगी। उसमें नई हीरोइन लॉन्च किए जाने की बात हो रही है। कैटरीना नहीं होंगी।
पिछले महीने कैटरीना एक रात 10.30 के करीब शाहरुख खान के बंगले पर पहुंचीं। मुलाकात सुबह चार बजे तक चली। इस पर गॉसिप का बाजार गर्म रहा। कहा गया कि कैटरीना ने शाहरुख से भी अपने करिअर को सहारा देने के लिए मदद मांगी। शाहरुख ने भरोसा भी दिया। वैसे शाहरुख कई बार मीडिया में कह चुके हैं कि वह निर्देशकों पर कभी दबाव नहीं डालते कि किस हीरोइन को लें और किसे नहीं।
करन से दोस्ती बढ़ाने में लगीं कैटरीना
कैटरीना निर्देशकों से भी मिल रही हैं। निर्देशक आनंद एल.राय शाहरुख को बौने के किरदार में लेकर अगली फिल्म की योजना बना रहे हैं। कैटरीना समेत आधा दर्जन हीरोइनें रेस में हैं। उधर, करन जौहर के साथ लंबे समय तक ठंडे रिश्तों के बाद कैटरीना अचानक उनके साथ दिखने लगीं। करन ने कैटरीना को आश्वस्त किया है कि उन्हें लेकर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म शुरू करेंगे।
सुल्तान की सफलता पर सवाल निर्देशक अली अब्बास जफर से भी कैटरीना को उम्मीदें हैं। जफर ने हाल में कहा कि वह कैटरीना के साथ फिल्म बनाना चाहेंगे क्योंकि वह उनके साथ खुद को अलग ढंग से कनेक्ट महसूस करते हैं। जफर की पहली फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में कैटरीना नायिका थीं। हाल में मुंबई की एक हाई प्रोफाइल इफ्तार पार्टी में कैटरीना ने जफर के साथ एंट्री करके लोगों को चौंका दिया था।