फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina kaif preparation for salman khan film bharat

कटरीना कैफ ने सीखना शुरू किया संगीत, हारमोनियम लेकर कर रहीं रियाज

Fri, 02 Nov 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif preparation for salman khan film bharat
कटरीना कैफ
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है । इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी । कटरीना कैफ इसके अलावा फिल्म 'भारत' में भी लीड रोल प्ले कर रही हैं । कटरीना ने फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं ।
विज्ञापन


हाल ही में कटरीना कैफ की एक फाेटो सामने आई है । फोटो में कटरीना हारमोनियम के साथ संगीत का रियाज कर रही हैं । फोटो से साफ जाहिर है कि कटरीना फिल्म में एक सिंगर का रोल प्ले करेंगी । बता दें कि ये वही फिल्म है जिसमें पहले प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल के तौर पर लिया गया था ।
विज्ञापन


KatrinaKaif-Bharat

कुछ समय के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी । इसके चलते सलमान खान ने कटरीना को फिल्म में ले लिया था । बता दें कि कटरीना और सलमान ने इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं । फैंस को लग रहा है कि ये फिल्म भी हिट होगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कटरीना, आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । फिल्म में कटरीना, सुरैया का किरदार निभा रही हैं । फिल्म के पोस्टर में भी कटरीना कैफ जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं । 


खबर है कि भारत में ही ये फिल्म 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज होगी। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। यशराज बैनर की यह फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है । अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ का बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed