फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   -Kashmera Shah was spotted at airport and took a dig on govinda and komal rani

कश्मीरा शाह: मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं अभिनेत्री, बताई विदेश जाने की वजह; फिर कसा गोविंदा और कोमल रानी पर तंज?

Wed, 07 Oct 2026 11:44 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Oct 2026 11:44 AM IST
सार

Kashmera Shah on govinda and komal rani: कश्मीरा शाह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने पैप्स से बताया कि वह अपने प्रोजेक्ट के लिए देश से बाहर जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे फैंस गोविंदा और कोमल रानी से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
-Kashmera Shah was spotted at airport and took a dig on govinda and komal rani
कश्मीरा शाह, सुनीता, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कश्मीरा शाह का पास बीते काफी वक्त से कोई प्रोजेक्ट नहीं था। अब जल्द ही अभिनेत्री अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रही हैं। वह किसी फिल्म से बतौर अभिनेत्री और निर्देशक जुड़ी हैं। हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं जहां से वह ग्रीस के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन

इस दौरान एयरपोर्ट पर पैप्स से बात करते हुए उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर तंज भी कसा।

पैप्स से क्या बोलीं कश्मीरा शाह? 
जब एयरपोर्ट पर कश्मीरा को देख फैंस ने उनसे सवाल किया कि वह कहां जा रही है? तो इसके जवाब में कश्मीरा ने बताया कि वह एक्टर और निर्देशक के रुप में एक नए प्रोजेक्ट के लिए यूरोप जा रही हैं। साथ ही उन्होंने गोविंदा की कथित प्रेमिका कोमल रानी स्वर्णकार पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, ‘खास बात ये ही है कि ये प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट है, ना मेरे पति कृष्णा अभिषेक ने इसे फाइनेंस किया है और ना ही किसी बॉयफ्रेंड ने’

विज्ञापन
Trending Videos

-Kashmera Shah was spotted at airport and took a dig on govinda and komal rani
कोमल रानी-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा और कोमल का कथित रिश्ता 
बता दें कि बीते दिनों अभिनेता गोविंदा और कोमल के बीच कथित प्रेम प्रसंग की अफवाहें काफी सुर्खियां बटोरी। कोमल रानी और गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक गोविंदा ही हैं।

इस बीच सबसे पहले इस साल की शुरुआत में तब उठीं जब दोनों को मुंबई हवाई अड्डे और लालबागचा राजा के दरबार पर एक साथ देखा गया। तब से, उनकी सार्वजनिक उपस्थिति ने अफेयर की अटकलों को और हवा दी है। इस मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी इस पर कुछ समय पहले तीखी टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन

-Kashmera Shah was spotted at airport and took a dig on govinda and komal rani
गोविंदा और सुनीता अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सुनीता ने कोमल रानी पर लगाए थे आरोप 

  • गोविंदा और उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा ने अपने रिश्ते पर बात की थी।
  • उन्होंने महिलाओं, जेन-जी दर्शकों और मीडिया से उनका साथ देने की अपील की।
  • सुनीता ने कहा- मैं चाहती हूं कि आप सभी मेरा समर्थन करें। मेरे साथ जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है। मैं चाहती हूं कि आप सभी महिलाएं मेरे लिए आवाज उठाएं और मेरा साथ दें।'
विज्ञापन

-Kashmera Shah was spotted at airport and took a dig on govinda and komal rani
कोमल रानी स्वर्णकार - फोटो : अमर उजाला
कोमल रानी ने भी किया पलटवार
सुनीत के इस बयान के सामने आने के बाद कोमल रानी ने भी उन पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। एक स्टोरी शेयर करते हुए रानी ने लिखा था, ''जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया' वे कौए के पीछे भागने लगेंगे''

पूरी खबर यहां पढ़ें: गोविंदा: यह दर्द है या साजिश? बिना नाम लिए कोमल रानी ने सुनीता पर लगाए आरोप; कहा- अपने पति को जान से मारने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed